सैलाना। सैलाना विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मकोडियारुडी में 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए आंगनवाड़ी भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी जी चारेल ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भेरूसिंह सिंह निनामा, सरपंच लीलाबाई कालुसिंह मईडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने नए आंगनवाड़ी भवन निर्माण को क्षेत्र के बच्चों और महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताया।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नए भवन के निर्माण से बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा आंगनवाड़ी गतिविधियों का संचालन सुचारू रूप से हो सकेगा। ग्रामवासियों ने भी विकास कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
Author: MP Headlines












