आईटीआई बाजना में मेगा कैंपस ड्राइव संपन्न: 84 युवाओं ने हिस्सा लिया, 60 को मिला रोजगार

बाजना (रतलाम)। संयुक्त संचालक उज्जैन एवं नोडल प्राचार्य यू० पी० अहिरवार  के निर्देशानुसार एवं प्राचार्य श्री ओ.पी. कुल्हाड़े जी के मार्गदर्शन में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) बजाना में आज दिनांक 13 मई 2026 को कैंपस ड्राइव का सफल आयोजन किया गया।

इस कैंपस ड्राइव में क्षेत्र के युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिसमें तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए रिकॉर्ड संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर (TPO) श्री अंकित राजे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ड्राइव के लिए कुल 208 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन कराया था। इसमें आधुनिक माध्यमों का उपयोग करते हुए 124 युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 84 युवाओं का संस्था स्तर पर ऑफलाइन पंजीयन किया गया।

मेले में बालक एवं बालिकाओं की कुल भागीदारी 208 रही। इस ड्राइव में मां चामुण्डा इन्टरप्राइजेज (Suzlon)सुजलॉन ग्रीन एनर्जी एवं ईफकाम आर्गनाइजेशन (Ratlam) द्वारा कुल 60 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया है। संस्थान परिवार द्वारा चयनित सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की गईं।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp