वार्ड शिविर के औचक निरीक्षण में पहुंचे विधायक डोडियार, पानी समस्या पर जताई नाराजगी

सैलाना। सैलाना विधानसभा के  विधायक कमलेश्वर डोडियार ने बुधवार को सैलाना नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 3 में आयोजित वार्ड शिविर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्डवासियों ने पेयजल संकट की गंभीर समस्या विधायक के समक्ष रखी। रहवासियों ने बताया कि लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है, जिससे आमजन परेशान हैं।

वहीं वार्ड क्रमांक 2 में गली एवं नाली निर्माण कार्य को लेकर पार्षद प्रतिनिधि प्रशांत मांडोत ने सीएमओ मनोज शर्मा पर कार्य नहीं कराने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कई बार मांग और शिकायत के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। वही वार्ड 3 में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े होने की जानकारी क्षेत्रवासियों ने डोडियार को अवगत करवाई।जिस पर विधायक ने तत्काल थाना प्रभारी को कैमरे चालू करने को लेकर आदेश दिए।

इस दौरान विधायक डोडियार ने नाराजगी जताते हुए सीएमओ को समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे धरना देने को मजबूर होंगे। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश पटेल,पार्षद विशाल धभाई,कुलदीप कुमावत सहित परिषद के कर्मचारी मौजूद थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp