मल्हारगढ़ और संजीत ब्लॉक के विभिन्न गांवों में दिवंगतजनों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस
मंदसौर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने मल्हारगढ़ और संजीत ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर दिवंगतजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
महेंद्र सिंह गुर्जर पिपलिया मंडी में संघवी परिवार, नारायणगढ़ में कापड़िया एवं पटेल परिवार तथा संजीत ब्लॉक के चंदरपुरा में मंसूरी परिवार के बीच पहुंचे। उन्होंने दिवंगतजनों को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में उनके प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बालेश्वर पाटीदार, जिला कांग्रेस महासचिव अनिल शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा, वरिष्ठ नेता अजीत कुमठ, रामचंद्र करुण, प्रकाश राठौर, मंडलम अध्यक्ष पंकज बोराना, गजराज सिंह शक्तावत, पार्षद सुनील दीवानिया, रावटी सरपंच गोविंद पाटीदार, कैलाश बंगारिया एवं युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष राहुल अहिर सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
सभी ने दिवंगतजनों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।






