रतलाम। जिले की नगर परिषद नामली के वार्ड 5 के पार्षद प्रतिनिधि बंटी डाबी ने अपने वार्डवासियों की सेवा के लिए एक अनुकरणीय कार्य किया है। जिले में लगातार हो रही चोरीयों को देखते हुए रात में गश्त लगाकर वार्डवासियों की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को पूरा किया है। नामली में भी लगातार चौरो से परेशान एक मात्र जन प्रतिनिधि बंटी डाबी जिनके द्वारा अपने वार्ड की जनता के लिए गश्त करते हुए देखा गया। वाकई नामली नगर को ऐसे जनप्रतिनिधी मिलना चाहिए जो इतनी फिक्र करता हो। कड़कड़ाती ठंड के मौसम में जो जनता के लिए सदेव तैयार रहता है।
वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बंटी डाबी ने बताया कि उन्होंने अपने वार्डवासियों की सुरक्षा के लिए रात में गश्त लगाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह कार्य न केवल वार्डवासियों की सुरक्षा के लिए है, बल्कि यह समाज में एक अच्छा संदेश भी देता है कि हम अपने समुदाय की देखभाल करने के लिए तैयार हैं। उनके साथ ही जितेन्द्र सिंह भाटी भी रात्रि में गश्त में साथ दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वे विगत दिनों हुई नगर में चोरियों को लेकर चिंतित हैं, वे अपने वार्ड क्रमांक 5 की गश्त कर रहे हैं, अपने वार्ड से लगते हुए वार्ड क्रमांक 4, 6 व 7 की भी निगरानी हो रही है। एमपी हेडलाइंस की टीम से चर्चा के समय वे होली चौक में गश्त करते मिले।
वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बंटी डाबी की इस अनुकरणीय सेवा को देखते हुए, नामली नगर ही नहीं अपितु सभी स्थानों के जनप्रतिनिधियों से भी उम्मीद है कि अपने वार्डवासियों की सेवा के लिए इसी तरह के अनुकरणीय कार्य करेंगे।

वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बंटी डाबी का गश्त कर वार्ड वासियों की सुरक्षा विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं और उनके इस कार्य को अनुकरणीय बता रहे हैं।
इस अवसर पर, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने कहा, “मैं अपने वार्डवासियों की सेवा के लिए हमेशा तैयार हूं। मैं उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”
- रतलाम में 27 नवंबर को लगेगा युवा संगम रोजगार मेला, 10 निजी कंपनियां करेंगी भर्ती8वीं पास से स्नातक, ITI और डिप्लोमा धारकों को मिलेगा रोजगार का अवसर; 18 से 35 वर्ष तक के युवा ले सकेंगे भाग रतलाम। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 नवंबर 2026 को रतलाम में युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला… Read more: रतलाम में 27 नवंबर को लगेगा युवा संगम रोजगार मेला, 10 निजी कंपनियां करेंगी भर्ती
- मंदसौर क्राइम बुलेटिन: रामटेकरी में युवक पर तलवार से हमला, सुवासरा में सड़क हादसे में मौत; पिता ने नाबालिग बेटी को पीटामंदसौर। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान अपराध और दुर्घटनाओं से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। रामटेकरी में युवक पर तलवार से हमला, सुवासरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, सीतामऊ में पिता द्वारा नाबालिग बेटी से मारपीट तथा कोतवाली और भानपुरा क्षेत्र में अवैध शराब जब्ती के मामले… Read more: मंदसौर क्राइम बुलेटिन: रामटेकरी में युवक पर तलवार से हमला, सुवासरा में सड़क हादसे में मौत; पिता ने नाबालिग बेटी को पीटा
- खेल चेतना मेले की तैयारियों ने पकड़ी गति, 16 से 18 दिसंबर तक होगा खेल महाकुंभ27वें खेल चेतना मेले को लेकर आयोजन समिति की बैठक संपन्न, शुभारंभ पर निकलेगी खेल जागृति रैली; बालिका क्रिकेट टेनिस बॉल से होगा रतलाम, 24 नवंबर 2026। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले 27वें खेल चेतना मेले की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न… Read more: खेल चेतना मेले की तैयारियों ने पकड़ी गति, 16 से 18 दिसंबर तक होगा खेल महाकुंभ
- 10 वर्षों से शोषण का आरोप, व्यावसायिक प्रशिक्षकों में आक्रोश; विधायक घनश्याम चंद्रवंशी को सौंपा ज्ञापनशाजापुर। मध्यप्रदेश के शासकीय विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत प्रशिक्षकों ने निजी कंपनियों के माध्यम से किए जा रहे कथित शोषण और श्रम नियमों के उल्लंघन को लेकर आवाज बुलंद की है। पिछले लगभग 10 वर्षों से सेवाएं दे रहे व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने सेवा सुरक्षा, उचित वेतन और कर्मचारी सुविधाओं की मांग को… Read more: 10 वर्षों से शोषण का आरोप, व्यावसायिक प्रशिक्षकों में आक्रोश; विधायक घनश्याम चंद्रवंशी को सौंपा ज्ञापन
- वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रतलाम के दो खिलाड़ियों का चयनधैर्य मकवाना और रितिक पोरवाल करेंगे महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व रतलाम। डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम के दो होनहार खिलाड़ियों का वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी (पुरुष) टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में धैर्य मकवाना (बी.ए.एलएल.बी. तृतीय सेमेस्टर) एवं रितिक पोरवाल (एलएल.बी. पंचम सेमेस्टर) शामिल हैं। दोनों खिलाड़ी… Read more: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रतलाम के दो खिलाड़ियों का चयन










