रतलाम। जिले में गत दिवस आलोट पटवारी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। इस संवेदनशील मामले में कलेक्टर मिशा सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए नायब तहसीलदार सविता राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, संबंधित प्रकरणों की जांच में शासकीय कार्यों में गंभीर लापरवाही एवं अनियमितताएं सामने आई हैं। घटना के बाद प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
सूत्रों के अनुसार, पटवारी की आत्महत्या के पीछे कार्यस्थल से जुड़े दबाव और परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
निलंबन अवधि के दौरान सविता राठौर का मुख्यालय नियत किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में शासकीय कार्यों में लापरवाही या दुव्यर्वहार किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- रतलाम में 27 नवंबर को लगेगा युवा संगम रोजगार मेला, 10 निजी कंपनियां करेंगी भर्ती
- मंदसौर क्राइम बुलेटिन: रामटेकरी में युवक पर तलवार से हमला, सुवासरा में सड़क हादसे में मौत; पिता ने नाबालिग बेटी को पीटा
- खेल चेतना मेले की तैयारियों ने पकड़ी गति, 16 से 18 दिसंबर तक होगा खेल महाकुंभ
- 10 वर्षों से शोषण का आरोप, व्यावसायिक प्रशिक्षकों में आक्रोश; विधायक घनश्याम चंद्रवंशी को सौंपा ज्ञापन
- वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रतलाम के दो खिलाड़ियों का चयन





