रतलाम। पत्रकार दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा की प्रीमियम राशि बढ़ाने के विरोध और अन्य समस्याओं को लेकर रतलाम प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कलेक्टर राजेश बाथम के नाम ज्ञापन सौंपा। बड़ी संख्या में उपस्थित पत्रकार कोर्ट चौराहे पर एकत्रित हुए तथा रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पंहुचे। वहां उन्होंने एडीएम शालिनी श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपे। कलेक्ट्रेट पंहुचकर पत्रकारों ने नारेबाजी भी की। रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी ने ज्ञापन का वाचन किया।
ज्ञापन में कहा गया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पिछले कई वर्षों से प्रदेश के अधिमान्य और गैर अधिमान्य पत्रकारों को मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकार स्वास्थ एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है। पालिसी नवीनीकरण के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा 5 सितंबर को विस्तृत सूचना जारी की गई है। इसमें गत वर्ष की तुलना में प्रीमियम राशि में इस बार बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की गई है जो न्यायसंगत नहीं है। संबंधित बीमा कंपनी से चर्चा कर इसे कम करवाया जाना चाहिए। इस बार अधिमान्य पत्रकारों के लिए कुल प्रीमियम राशि में 25 प्रतिशत अंशदान की व्यवस्था रखी गई है, जबकि गत वर्ष के नवीनीकरण में अधिमान्य पत्रकारों का अंशदान मात्र 15 प्रतिशत ही थी। गत वर्ष की तुलना में यह राशि 10 प्रतिशत बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दी गई है। इसी प्रकार गैर अधिमान्य मीडियाकर्मियों के हिस्से की प्रीमियम राशि 35 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी गई है। कहा गया कि पत्रकारों के आर्थिक हालात वैसे ही ठीक नहीं है। ऐसे में पत्रकारों के अंशदान में बढ़ोतरी को ोलना संभव नहीं है। इसे तत्काल संशोधित कर पिछले साल की तरह ही अधिमान्य पत्रकारों के लिए अंशदान 15 प्रतिशत और गैर अधिमान्यों के लिए 35 प्रतिशत रखने की मांग की गई।
उपचार लगातार हो रहा महंगा
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि चिकित्सा का खर्च दिनोंदिन बढ़ रहा है। बीमा राशि 4 लाख रुपए से बढ़ाकर 6 लाख रुपए की जाना चाहिए। बीते कुछ वर्ष में उपचार महंगा हो गया है। प्रीमियम राशि रिवाइज कर अधिमान्य पत्रकारों के हिस्से की राशि 25 प्रतिशत से कम कर 15 प्रतिशत और गैर अधिमान्य मीडियाकर्मियों के हिस्से की राशि 50 प्रतिशत से कम 35 प्रतिशत की जाए।

फर्जी और ब्लेकमेलर के खिलाफ हो कार्यवाही
इसके साथ ही प्रेस क्लब ने कलेक्टर श्री बाथम के नाम भी एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि जिले में फर्जी एवं ब्लैकमेलर पत्रकारों को रोकने के लिए जनसम्पर्क द्वारा सूची एवं समाचार प्रदाय ईमेल एड्रेस को तत्काल अपडेट करवाया जाए। फर्जी पत्रकार एवं सोशल मीडिया इंन्फ्लूंसर सरकारी कार्यक्रमों आकर गैर जिम्मेदारी से तथ्यों को प्रस्तुत करते है। कई फर्जी पत्रकार संगठन बिना वेरिफिकेशन के कार्ड एवं वाहन पर चिपकाने वाले मीडिया स्टीकर जारी कर रहे हैं। ऐसे लोगो पर कार्रवाही की जाए। यह भी मांग की गई कि रतलाम के पत्रकारों को जिले भर में कव्हरेज के लिए जाना पड़ता है। इस दौरान जिले में स्थित टोल बुथ कर्मचारी उनसे गलत बर्ताव करते है। प्रशासन टोलबुथ को सख्त निर्देश जारी करे कि अधिमान्य पत्रकारों के साथ ही संस्थान के कार्डधारी पत्रकारों को बेरोकटोक आवागमन कर सके। सरकारी योजनाओ के क्रियान्वयन निरीक्षण के लिए मीडिया टूर का समय -समय पर आयोजन किया जाए। विभिन्न सरकारी समितियों में रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष सविच या उनके द्वारा नामित पत्रकारों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए।
पत्रकार पर एफआईआर के मामले में हो निष्पक्ष जांच
रतलाम प्रेस क्लब के सदस्य पत्रकार जयदीप गुर्जर पर 7 सितम्बर 2024 को रात्रि में रतलाम शहर में हुए उपद्रव के मामले में दर्ज किए गए प्रकरण को लेकर भी ज्ञापन सौंपा गया। इसमें मांग की कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है एवं भयमुक्त तरीके से सभी अपना कार्य कर सके इसके लिए रतलाम प्रेस क्लब सदैव प्रयास करता रहता हैं। जयदीप गुर्जर एक सक्रिय पत्रकार है एवं इस दौरान वो घटना दिनांक को अन्य पत्रकारों की तरह ही वहां पर कव्हरेज के लिए ही मौजूद थे। इस मामले में निष्पक्ष जांच कर पत्रकार साथी पर हुई एफआईआर का खात्मा किया जाए।
इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, सचिव यश शर्मा बंटी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र केलवा, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, अमित निगम, सहसचिव मुबारिक शेरानी, कार्यकारिणी सदस्य हेमंत भट्ट, दिनेश दवे, राजेश पोरवाल, दिव्यराज सिंह राठौर, सिकंदर पटेल, चंंद्रेशेखर सोलंकी, प्रदीप नागौरा, शुभ दशोत्तर, वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व अध्यक्ष शरद जोशी, राजेश जैन, राजेश मूणत, सुरेंद्र जैन, रमेश टांक ,ऋषीकुमार शर्मा, गोविंद उपाध्याय, रामाकांत शुक्ला, हेरंब सिंह सैंगर, ओम त्रिवेदी, महिला पत्रकार अदिति मिश्रा,तुषार कोठारी, विजय मीणा, नरेंद्र जोशी, नीरज शुक्ला, सौरभ कोठारी, भेरूलाल टांक, सुधीर जैन, डीएन पंचोली, केके शर्मा, जितेंद्र श्रीवास्तव, संजय पाठक, कमल सिंह जाधव, सुशील खरे, हेमंत कोठारी, राजेश पुरोहित, अर्पित चौबे, विनोद वाधवा, निलेश बाफना, यशवंत राठौर, भुवनेश पंडित, विवेकानंद चौधरी, सुरेश बोरासी, चिंटु मेहता, स्वदेश शर्मा, दिग्विजय सिंह सेंगर, नवीन टांक, अशोक शर्मा, राजू अग्रवाल, संजय मिश्रा,मोंटी पारे आदि मौजूद थे।
- रतलाम में 27 नवंबर को लगेगा युवा संगम रोजगार मेला, 10 निजी कंपनियां करेंगी भर्ती8वीं पास से स्नातक, ITI और डिप्लोमा धारकों को मिलेगा रोजगार का अवसर; 18 से 35 वर्ष तक के युवा ले सकेंगे भाग रतलाम। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 नवंबर 2026 को रतलाम में युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला… Read more: रतलाम में 27 नवंबर को लगेगा युवा संगम रोजगार मेला, 10 निजी कंपनियां करेंगी भर्ती
- मंदसौर क्राइम बुलेटिन: रामटेकरी में युवक पर तलवार से हमला, सुवासरा में सड़क हादसे में मौत; पिता ने नाबालिग बेटी को पीटामंदसौर। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान अपराध और दुर्घटनाओं से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। रामटेकरी में युवक पर तलवार से हमला, सुवासरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, सीतामऊ में पिता द्वारा नाबालिग बेटी से मारपीट तथा कोतवाली और भानपुरा क्षेत्र में अवैध शराब जब्ती के मामले… Read more: मंदसौर क्राइम बुलेटिन: रामटेकरी में युवक पर तलवार से हमला, सुवासरा में सड़क हादसे में मौत; पिता ने नाबालिग बेटी को पीटा
- खेल चेतना मेले की तैयारियों ने पकड़ी गति, 16 से 18 दिसंबर तक होगा खेल महाकुंभ27वें खेल चेतना मेले को लेकर आयोजन समिति की बैठक संपन्न, शुभारंभ पर निकलेगी खेल जागृति रैली; बालिका क्रिकेट टेनिस बॉल से होगा रतलाम, 24 नवंबर 2026। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले 27वें खेल चेतना मेले की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न… Read more: खेल चेतना मेले की तैयारियों ने पकड़ी गति, 16 से 18 दिसंबर तक होगा खेल महाकुंभ
- 10 वर्षों से शोषण का आरोप, व्यावसायिक प्रशिक्षकों में आक्रोश; विधायक घनश्याम चंद्रवंशी को सौंपा ज्ञापनशाजापुर। मध्यप्रदेश के शासकीय विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत प्रशिक्षकों ने निजी कंपनियों के माध्यम से किए जा रहे कथित शोषण और श्रम नियमों के उल्लंघन को लेकर आवाज बुलंद की है। पिछले लगभग 10 वर्षों से सेवाएं दे रहे व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने सेवा सुरक्षा, उचित वेतन और कर्मचारी सुविधाओं की मांग को… Read more: 10 वर्षों से शोषण का आरोप, व्यावसायिक प्रशिक्षकों में आक्रोश; विधायक घनश्याम चंद्रवंशी को सौंपा ज्ञापन
- वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रतलाम के दो खिलाड़ियों का चयनधैर्य मकवाना और रितिक पोरवाल करेंगे महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व रतलाम। डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम के दो होनहार खिलाड़ियों का वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी (पुरुष) टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में धैर्य मकवाना (बी.ए.एलएल.बी. तृतीय सेमेस्टर) एवं रितिक पोरवाल (एलएल.बी. पंचम सेमेस्टर) शामिल हैं। दोनों खिलाड़ी… Read more: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रतलाम के दो खिलाड़ियों का चयन
- जावरा प्रेम विवाह मामला: बेटी ने अपनी पसंद से की शादी, नाराज परिजनों ने जीवित बेटी की कर दी ‘गोरनी’रतलाम। रतलाम जिले के जावरा शहर के कुम्हारीपुरा क्षेत्र में प्रेम विवाह को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सामाजिक परंपराओं और पारिवारिक रिश्तों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। बेटी द्वारा अपनी पसंद के युवक से विवाह करने से नाराज परिजनों ने उसे मृत मानते हुए सोमवार सुबह समाजजनों की मौजूदगी… Read more: जावरा प्रेम विवाह मामला: बेटी ने अपनी पसंद से की शादी, नाराज परिजनों ने जीवित बेटी की कर दी ‘गोरनी’
- एमपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों के तबादले; मंदसौर के दो अधिकारियों को उज्जैन भेजा, भोपाल, 24 नवंबर 2026। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। जारी आदेश के अनुसार एक भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी और 25 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इस तबादला सूची में… Read more: MP पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों के तबादले; मंदसौर के दो अधिकारियों को उज्जैन भेजा,
- रतलाम में स्वास्थ्य विभाग पर कलेक्टर की सख्ती: 25 एएनएम सहित 40 अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन काटा, आदेश जारीरतलाम। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति नहीं करने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों पर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सख्ती दिखाई है। जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में न्यूनतम प्रगति पाए जाने पर वेतन कटौती के निर्देश दिए गए थे। इसके पालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा… Read more: रतलाम में स्वास्थ्य विभाग पर कलेक्टर की सख्ती: 25 एएनएम सहित 40 अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन काटा, आदेश जारी
- मंदसौर जिला क्राइम बुलेटिन: सड़क हादसों और मारपीट के 6 मामले दर्ज, अवैध शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तारमंदसौर। मंदसौर जिला पुलिस के दैनिक अपराध प्रतिवेदन (22 नवंबर से 23 नवंबर 2026) के अनुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना, मारपीट, गाली-गलौज और अवैध शराब परिवहन के कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें सड़क दुर्घटनाओं के 4, मारपीट के 2 और अवैध शराब से जुड़े 2 मामले शामिल हैं।… Read more: मंदसौर जिला क्राइम बुलेटिन: सड़क हादसों और मारपीट के 6 मामले दर्ज, अवैध शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
- ग्राम कनेरी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई वीरांगना झलकारी बाई की जयंती, सामाजिक संगठनों ने किया नमनकनेरी। ग्राम कनेरी में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना झलकारी बाई की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। आदिवासी एकता परिषद, अखिल भारतीय भील समाज, जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस), आदिवासी छात्र संगठन, महाराणा पूजा भील जनकल्याण संगठन, वीर एकलव्य आदिवासी सामाजिक सेवा संस्था रतलाम, मध्यप्रदेश अजाक्स संगठन सहित विभिन्न सामाजिक… Read more: ग्राम कनेरी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई वीरांगना झलकारी बाई की जयंती, सामाजिक संगठनों ने किया नमन
- विधायक मथुरालाल डामोर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरवड़-जमुनिया के नवीन भवन का किया शुभारंभरतलाम। 22 नवंबर 2026। रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरवड़-जमुनिया के नवीन भवन का शुभारंभ विधायक श्री मथुरालाल डामोर ने किया। नवीन भवन का निर्माण पूर्ण होने के बाद आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भवन का लोकार्पण किया। शुभारंभ के साथ ही नवीन भवन में स्वास्थ्य सेवाएं… Read more: विधायक मथुरालाल डामोर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरवड़-जमुनिया के नवीन भवन का किया शुभारंभ
- MP में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट! अप्रैल-मई 2027 में हो सकते हैं चुनाव, मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताई तैयारीभोपाल। मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश की करीब 23 हजार ग्राम पंचायतों में आगामी पंचायत चुनाव अप्रैल-मई 2027 में कराए जाने की संभावना है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने चुनाव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। सरकार पंचायतों का मौजूदा… Read more: MP में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट! अप्रैल-मई 2027 में हो सकते हैं चुनाव, मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताई तैयारी
- यूजीसी विवाद के बीच राजस्थान पंचायत चुनाव में बदले सियासी समीकरण, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के गढ़ में भाजपा को झटकेभरतपुर में कांग्रेस ने 31 में से 21 सीटें जीतीं, झोटवाड़ा में भाजपा सिर्फ एक सीट पर सिमटी; मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी और दोनों बेटों को भी हार का सामना करना पड़ा ब्यूरो, जयपुर। राजस्थान के पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के नतीजों ने प्रदेश की ग्रामीण राजनीति में नए सियासी समीकरण सामने ला दिए… Read more: यूजीसी विवाद के बीच राजस्थान पंचायत चुनाव में बदले सियासी समीकरण, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के गढ़ में भाजपा को झटके
- जावरा फाटक हत्याकांड: पांच साल बाद मुख्य आरोपी साहिल को उम्रकैद, आत्मरक्षा की दलील न्यायालय ने की खारिजरतलाम। शहर के जावरा फाटक रिक्शा स्टैंड चौराहे पर वर्ष 2020 में हुए चर्चित हत्याकांड में सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव की अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायालय ने हत्या के मुख्य आरोपी साहिल पिता सत्तार खान (27), निवासी सम्यक गोल्ड कॉलोनी, डी-मार्ट रोड, रतलाम को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास एवं जुर्माने… Read more: जावरा फाटक हत्याकांड: पांच साल बाद मुख्य आरोपी साहिल को उम्रकैद, आत्मरक्षा की दलील न्यायालय ने की खारिज
- मंदसौर में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 24 घंटे में 20 से अधिक आरोपी गिरफ्तार; 21 आबकारी प्रकरण दर्जपिपलियामंडी में शराब दुकान पर धावा, ₹35 हजार नकद और शराब की बोतलें लूटीं; कालाखेत व भानपुरा में सट्टेबाज पकड़े मंदसौर। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए मंदसौर पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए पिछले 24 घंटों में विभिन्न थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। कोतवाली, नई आबादी,… Read more: मंदसौर में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 24 घंटे में 20 से अधिक आरोपी गिरफ्तार; 21 आबकारी प्रकरण दर्ज
- जम्मू-कटरा हाईवे पर भीषण हादसा: रतलाम के सिंधु परिवार के तीन सदस्यों की मौत, इंदिरा नगर में पसरा मातमरतलाम के करमजीत सिंधु, पत्नी पवनदीप कौर और बेटे अमरिंद्र की हादसे में गई जान, एक साथ तीन मौतों की खबर से शहर स्तब्ध रतलाम। जम्मू-कटरा हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे ने रतलाम के इंदिरा नगर में रहने वाले एक परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। दुर्घटना में रतलाम निवासी एक ही परिवार… Read more: जम्मू-कटरा हाईवे पर भीषण हादसा: रतलाम के सिंधु परिवार के तीन सदस्यों की मौत, इंदिरा नगर में पसरा मातम
- रतलाम में MD तस्करी के चार आरोपियों को 10-10 साल की सजा, प्रत्येक पर एक लाख रुपये का जुर्मानाबिलपांक पुलिस ने कार से बरामद की थी 54 ग्राम मेफेड्रोन MD, NDPS एक्ट के विशेष न्यायालय ने सुनाया फैसला रतलाम। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण न्यायिक फैसला सामने आया है। मेफेड्रोन (MD) की तस्करी के मामले में विशेष न्यायालय ने चार आरोपियों को दोषी… Read more: रतलाम में MD तस्करी के चार आरोपियों को 10-10 साल की सजा, प्रत्येक पर एक लाख रुपये का जुर्माना
- मंदसौर क्राइम बुलेटिन: अवैध अस्पताल संचालकों पर FIR, जिले में मारपीट और चोरी सहित 10 मामले दर्जमंदसौर। जिले में अपराधों पर कार्रवाई के तहत पिछले 24 घंटों में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें दलौदा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पताल के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने का मामला प्रमुख है। इसके अलावा मारपीट, चोरी, सड़क दुर्घटना, हिट एंड रन और… Read more: मंदसौर क्राइम बुलेटिन: अवैध अस्पताल संचालकों पर FIR, जिले में मारपीट और चोरी सहित 10 मामले दर्ज
- रतलाम में स्पीड ब्रेकर निर्माण पर कलेक्टर सख्त, सुप्रीम कोर्ट और IRC के मानकों का पालन अनिवार्यबिलपांक (चिकलिया) टोल पर 9 की जगह होंगे 12 गेट, लेबर-जावरा मार्ग की 12 पुलियाओं का होगा चौड़ीकरण रतलाम। जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सड़क निर्माण एवं सुरक्षा से जुड़े विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्पीड… Read more: रतलाम में स्पीड ब्रेकर निर्माण पर कलेक्टर सख्त, सुप्रीम कोर्ट और IRC के मानकों का पालन अनिवार्य
- सैलाना में 25 नवंबर को होगा 13 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह, श्री खाटू श्याम सेवा समिति ने की भव्य आयोजन की तैयारीसैलाना। धार्मिक नगरी सैलाना में श्री खाटू श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में सर्वसमाज निःशुल्क कन्या विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के अंतर्गत 25 नवंबर 2026 को श्री ठाकुर जी एवं मां तुलसी विवाह के साथ 13 जोड़ों का सामूहिक कन्या विवाह संपन्न कराया जाएगा। आयोजन में समस्त नगरवासियों… Read more: सैलाना में 25 नवंबर को होगा 13 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह, श्री खाटू श्याम सेवा समिति ने की भव्य आयोजन की तैयारी





















