रतलाम। भारत आदिवासी पार्टी से सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार को चौथे दिन जमानत मिल पाई है। तीन दिनों से जेल में बंद विधायक की रिहाई के लिए समर्थकों ने व्दारा जमानत की कार्रवाई की जा रही थी। गुरुवार का दिन पुरा एसडूके इंतजार में ही बीत गया, शुक्रवार भी दिनभर समर्थकों का तांता एसडीएम शहर के कार्यालय के आसपास ही रहा। लेकिन फिर भी शाम तक जमानत नहीं मिल पाई।
विधायक कमलेश्वर डोडियार और उनके साथ बंद अन्य लोगों को जमानत नहीं मिलने पर विधायक समर्थकों ने जेल भरो आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने धोलावाड़ से शहर तक आने वाला पानी रोकने की भी चेतावनी डाली थी। इन चेतावनियों के बीच विधायक की ओर से अधिवक्ता दिनेश अटोलिया और नंदकिशोर कटारिया ने पैरवी की जिसपर एसडीएम न्यायालय ने सभी को जमानत दे दी है।
विधायक और समर्थकों को मिली जमानत
सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के साथ भूरालाल (25) पिता हुमजी देवदा निवासी वासी सुंदेल सुंदेल (रावटी), दीपक (25) पिता हीरालाल निनामा निवासी विनोबा नगर, दिनेश (25) पिता रामाजी माल निवासी रामपुरिया, दिलीपसिंह (28) पिता लखनलाल तड़वी निवासी रेहटी (सिहोर), छोटू (18) पिता राधू गरवाल निवासी भीलड़ी (रावटी), सिद्धार्थ (50) पिता स्व. आरएन गुप्ता निवासी भोपाल, ध्यानवीर (41) पिता दर्शनसिंह डामोर निवासी जाम्बूखादन, दिनेश (19) पिता कानजी निवासी बड़ी सरवन, पप्पू (28) पिता कमजी डामोर निवासी अडवानिया, मांगीलाल (45) पिता नेमजी राणा निवासी पांडिचरी, जितेंद्र (28) पिता कोजाराम राणा व गौतमपुरी (34) पिता प्रकाशपुरी दोनों निवासी पाली, करण (20) पिता धरमसिंह कर्मा निवासी सिंगापुरा (सीहोर) को जमानत मिल गई है।
11 दिसम्बर को सुबह ही विधायक अपने समर्थकों के साथ बंजली हवाई पट्टी पहुंचे थे जहां से पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार कर सर्किल जेल भेज दिया था। जानकारी समर्थकों को लगने पर आदिवासी बंजली हवाई पट्टी के पास पहुंचे थे और धीरे-धीरे रिहाई की मांग को लेकर 4.30 बजे रतलाम-सैलाना रोड के बीच आए थे। पुलिस की सख्ती के सामने सभी रतलाम-बांसवाड़ा मुख्य रोड पर बैठ गए थे और करीब 5 घंटे तक प्रदर्शन चला था। तीन में डॉक्टर के निलंबन नहीं होने और विधायक की जमानत नहीं होने पर कलेक्ट्रेट व एसपी आफिस के घेराव की चेतनावनी दी थी।
बीते दिनों जिला चिकित्सालय में डॉक्टर के साथ सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के विवाद में से विधायक के खिलाफ मामला दर्ज होने के विरोध में दिनांक 11 दिसंबर को बिना अनुमति के आंदोलन धरना प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार हुए विधायक कमलेश्वर डोडियार को तीसरे दिन शनिवार को जमानत मिली है। विधायक कमलेश्वर डोडियार की गिरफ्तारी के विरोध में 11 दिसंबर को दिनभर रतलाम सैलाना मार्ग पर चक्का जाम रहा जो बुधवार शाम को विधायक को रिहा करने एवं चिकित्सक को तीन दिन में निलंबित करने के आश्वासन पर आंदोलन को समाप्त किया गया था। वहीं दूसरे दिन जमानत की कार्रवाई के लिए वकीलों द्वारा दस्तावेज तैयार कर अनुविभागी अधिकारी की कोर्ट में प्रस्तुत करने एसडीएम कार्यालय पहुंचे तो शहर एसडीएम अनिल भाना के हाई कोर्ट इंदौर में जाने की जानकारी मिली थी जिस कारण विधायक को जमानत नही मिल सकी थी। शुक्रवार को भी यही क्रम चला। शुक्रवार देर रात तक कलेक्ट्रेट में डटे विधायक के समर्थकों ने शनिवार को जमानत नहीं मिलने पर जेल भरो आंदोलन करने और मौन धरना देने की चेतावनी दी थी। जिस पर आज जमानत मिल पाई हैं।
- रतलाम में 27 नवंबर को लगेगा युवा संगम रोजगार मेला, 10 निजी कंपनियां करेंगी भर्ती
8वीं पास से स्नातक, ITI और डिप्लोमा धारकों को मिलेगा रोजगार का अवसर; 18 से 35 वर्ष तक के युवा ले सकेंगे भाग रतलाम। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 नवंबर 2026 को रतलाम में युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला… Read more: रतलाम में 27 नवंबर को लगेगा युवा संगम रोजगार मेला, 10 निजी कंपनियां करेंगी भर्ती - मंदसौर क्राइम बुलेटिन: रामटेकरी में युवक पर तलवार से हमला, सुवासरा में सड़क हादसे में मौत; पिता ने नाबालिग बेटी को पीटा
मंदसौर। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान अपराध और दुर्घटनाओं से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। रामटेकरी में युवक पर तलवार से हमला, सुवासरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, सीतामऊ में पिता द्वारा नाबालिग बेटी से मारपीट तथा कोतवाली और भानपुरा क्षेत्र में अवैध शराब जब्ती के मामले… Read more: मंदसौर क्राइम बुलेटिन: रामटेकरी में युवक पर तलवार से हमला, सुवासरा में सड़क हादसे में मौत; पिता ने नाबालिग बेटी को पीटा - खेल चेतना मेले की तैयारियों ने पकड़ी गति, 16 से 18 दिसंबर तक होगा खेल महाकुंभ
27वें खेल चेतना मेले को लेकर आयोजन समिति की बैठक संपन्न, शुभारंभ पर निकलेगी खेल जागृति रैली; बालिका क्रिकेट टेनिस बॉल से होगा रतलाम, 24 नवंबर 2026। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले 27वें खेल चेतना मेले की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न… Read more: खेल चेतना मेले की तैयारियों ने पकड़ी गति, 16 से 18 दिसंबर तक होगा खेल महाकुंभ - 10 वर्षों से शोषण का आरोप, व्यावसायिक प्रशिक्षकों में आक्रोश; विधायक घनश्याम चंद्रवंशी को सौंपा ज्ञापन
शाजापुर। मध्यप्रदेश के शासकीय विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत प्रशिक्षकों ने निजी कंपनियों के माध्यम से किए जा रहे कथित शोषण और श्रम नियमों के उल्लंघन को लेकर आवाज बुलंद की है। पिछले लगभग 10 वर्षों से सेवाएं दे रहे व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने सेवा सुरक्षा, उचित वेतन और कर्मचारी सुविधाओं की मांग को… Read more: 10 वर्षों से शोषण का आरोप, व्यावसायिक प्रशिक्षकों में आक्रोश; विधायक घनश्याम चंद्रवंशी को सौंपा ज्ञापन - वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रतलाम के दो खिलाड़ियों का चयन
धैर्य मकवाना और रितिक पोरवाल करेंगे महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व रतलाम। डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम के दो होनहार खिलाड़ियों का वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी (पुरुष) टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में धैर्य मकवाना (बी.ए.एलएल.बी. तृतीय सेमेस्टर) एवं रितिक पोरवाल (एलएल.बी. पंचम सेमेस्टर) शामिल हैं। दोनों खिलाड़ी… Read more: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रतलाम के दो खिलाड़ियों का चयन - जावरा प्रेम विवाह मामला: बेटी ने अपनी पसंद से की शादी, नाराज परिजनों ने जीवित बेटी की कर दी ‘गोरनी’
रतलाम। रतलाम जिले के जावरा शहर के कुम्हारीपुरा क्षेत्र में प्रेम विवाह को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सामाजिक परंपराओं और पारिवारिक रिश्तों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। बेटी द्वारा अपनी पसंद के युवक से विवाह करने से नाराज परिजनों ने उसे मृत मानते हुए सोमवार सुबह समाजजनों की मौजूदगी… Read more: जावरा प्रेम विवाह मामला: बेटी ने अपनी पसंद से की शादी, नाराज परिजनों ने जीवित बेटी की कर दी ‘गोरनी’ - एमपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों के तबादले; मंदसौर के दो अधिकारियों को उज्जैन भेजा,
भोपाल, 24 नवंबर 2026। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। जारी आदेश के अनुसार एक भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी और 25 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इस तबादला सूची में… Read more: MP पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों के तबादले; मंदसौर के दो अधिकारियों को उज्जैन भेजा, - रतलाम में स्वास्थ्य विभाग पर कलेक्टर की सख्ती: 25 एएनएम सहित 40 अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन काटा, आदेश जारी
रतलाम। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति नहीं करने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों पर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सख्ती दिखाई है। जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में न्यूनतम प्रगति पाए जाने पर वेतन कटौती के निर्देश दिए गए थे। इसके पालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा… Read more: रतलाम में स्वास्थ्य विभाग पर कलेक्टर की सख्ती: 25 एएनएम सहित 40 अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन काटा, आदेश जारी - मंदसौर जिला क्राइम बुलेटिन: सड़क हादसों और मारपीट के 6 मामले दर्ज, अवैध शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर। मंदसौर जिला पुलिस के दैनिक अपराध प्रतिवेदन (22 नवंबर से 23 नवंबर 2026) के अनुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना, मारपीट, गाली-गलौज और अवैध शराब परिवहन के कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें सड़क दुर्घटनाओं के 4, मारपीट के 2 और अवैध शराब से जुड़े 2 मामले शामिल हैं।… Read more: मंदसौर जिला क्राइम बुलेटिन: सड़क हादसों और मारपीट के 6 मामले दर्ज, अवैध शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार - ग्राम कनेरी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई वीरांगना झलकारी बाई की जयंती, सामाजिक संगठनों ने किया नमन
कनेरी। ग्राम कनेरी में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना झलकारी बाई की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। आदिवासी एकता परिषद, अखिल भारतीय भील समाज, जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस), आदिवासी छात्र संगठन, महाराणा पूजा भील जनकल्याण संगठन, वीर एकलव्य आदिवासी सामाजिक सेवा संस्था रतलाम, मध्यप्रदेश अजाक्स संगठन सहित विभिन्न सामाजिक… Read more: ग्राम कनेरी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई वीरांगना झलकारी बाई की जयंती, सामाजिक संगठनों ने किया नमन - विधायक मथुरालाल डामोर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरवड़-जमुनिया के नवीन भवन का किया शुभारंभ
रतलाम। 22 नवंबर 2026। रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरवड़-जमुनिया के नवीन भवन का शुभारंभ विधायक श्री मथुरालाल डामोर ने किया। नवीन भवन का निर्माण पूर्ण होने के बाद आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भवन का लोकार्पण किया। शुभारंभ के साथ ही नवीन भवन में स्वास्थ्य सेवाएं… Read more: विधायक मथुरालाल डामोर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरवड़-जमुनिया के नवीन भवन का किया शुभारंभ





