मुख्य सामग्री पर जाएं

एमपी हेडलाइंस

रावटी, बाजना सहित सरवन उप मंडी शुरू करने की मांग पहुंची विधानसभा

सैलाना/भोपाल। प्रदेश के किसानों की आवाज विपक्ष सहित तमाम संगठन लगातार उठा रहे हैं। सैलाना विधानसभा क्षेत्र में किसानो की उपज उचित मूल्य पर खरीदने के लिए कृषि उपज मंडी सैलाना एवं उप मंडी रावटी व बाजना तथा अस्थाई उप मंडी सरवन का संचालन नहीं किया जा रहा है। विधानसभा सत्र के दौरान सदन में बताया कि बाजना उप मंडी में ना तो तोल कांटा है और न हीं व्यापारियों के लिए उप मंडी परिसर में गोदाम है। सरवन में अस्थाई रूप से संचालित उप मंडी बंद कर दी गई है। वहीं रावटी में भी उप मंडी संचालित नहीं हो रही है।

विधायक डोडियार ने सदन में यह भी बताया कि कृषि उपज मंडी समिति के अधिकारी/कर्मचारी व्यापारियों के साथ मिलीभगत करके मंडी परिसर के बाहर किसने की उपज औने- पौने दाम पर खरीद रहे है। डोडियार ने सरवन में कृषि उप मंडी का निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग की।

एमपी हेडलाइंस
Author: MP Headlines