मुख्य सामग्री पर जाएं

एमपी हेडलाइंस

सैलाना नगर में यातायात सुगमता को लेकर सुबह सवेरे नगर परिषद दल ने अतिक्रमण हटाया

सैलाना। नगर में चौपट हो चुकी यातायात व्यवस्था की कमान संभालते हुए बुधवार अल सुबह परिषद अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य मार्ग के साथ बस स्टैंड क्षेत्र का अस्थायी अतिक्रमण हटाया। जिससे यातायात नगर में सुगम हुआ।

नगर के प्रमुख मार्गों में लगातार जाम की शिकायतों के चलते नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ने बुधवार को सुबह सवेरे परिषद की टीम के साथ मुख्य मार्ग के गणेश मंदिर क्षेत्र, पैलेस चौराहा, बस स्टैंड क्षेत्र से लगने वाले जाम की स्तिथि देख व्यापारियों द्वारा किया गया अस्थायी रूप से अतिक्रमण नाली के बाहर रखी गई लोहे की जालियों को ट्राली में भरवाकर परिषद कार्यालय भिजवाया।

बता दे नगर की यातायात व्यवस्था काफी समय से लचर होते हुए बिल्कुल राम भरोसे  चल रही थी। जिसको लेकर आमजन लगातार परिषद व पुलिस प्रशासन को अवगत कराते हुए जाम से मुक्ति के लिये मांग कर रहे थे। नपं अध्यक्ष श्री शुक्ला ने मुख्य मार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के बाहर ग्राहकों द्वारा अपनी बाइक  खड़ी करने व यातयात जाम को लेकर शाखा प्रबंधक के सामने नाराजगी जाहिर करते हुए अलग से पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

विगत शांति समिति की बैठकों में इस विषय पर कई बार प्रशासन व आमजन के बीच चर्चा हुई जिसमें एसडीएम मनीष कुमार जैन ने परिषद व पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया, मगर व्यवस्था में कोई बदलाव नही आया था।



अतिक्रमण की इस मुहिम पर पार्षद विशाल धभाई ने सोशल मीडिया पर कहा

नगर में अतिक्रमण हट रहा बहुत सराहनीय कार्य है ।  लेकिन जो पक्षपात हो रहा है, वो बहुत ही निंदनीय है। प्रशासन ध्यान दे जनता और जनप्रतिनिधि  सब  एक  समान हैं। अतिक्रमण हटे तो सभी का हटे किसी का भी बाकी नहीं रहै।
अतिक्रमण की इस मुहिम पर पार्षद विशाल धभाई ने सोशल मीडिया पर कहा
नगर में अतिक्रमण हट रहा  बहुत  सराहनीय  कार्य  है  लेकिन  जो  पक्ष पात हो रहा है, वो बहुत ही  निंदनीय  है प्रशासन ध्यान  दे  जनता  और  जनप्रतिनिधि  सब  एक  समान  हैं  अतिक्रमण  हटे  तो  सभी  का  हटे  किसी  का  भी  बाकी  नहीं  रहै।
एमपी हेडलाइंस
Author: MP Headlines