MP Headlines

सैलाना नगर में निकला वीर गोगा देवजी का विशाल चल समारोह

सैलाना। मंगलवार को सैलाना नगर के सर्व वाल्मीकि समाज द्वारा वाल्मीकि समाज के आराध्य देव श्री वीर गोगा देव जी का पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया।

वीर गोगादेवजी की छड़ी के साथ विशाल चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से निकला। इस चल समारोह में ढोल नगाड़े की धून के साथ आगे आगे वीर गोगा देवजी की छड़ी चल रही थी। इस विशाल चल समारोह व गोगा देव जी की पूजा अर्चना नगर के गणमान्य नागरिकों, संगठनों द्वारा की गईं एवं  गोगा देव जी के दर्शन किये।

चल समारोह में समाज के युवाओं में ख़ासा उत्साह देखा गया, एवं बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के महिला एवं पुरुष चल समारोह के साथ चल रहे थे। समाज जनो द्वारा बताया गया कि, प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी पूरे देश में वाल्मीकि समाज द्वारा  वीर गोगादेव जी का उत्सव भादो सुदी नोवमी के दिन मनाया जाता है।

इस उत्सव के लिए सैलाना के समाज जन  पिछले 1 माह से  कार्यक्रम की तैयारी में लगे थे। इस वर्ष गोगा नवमी की बड़ी धूम रही। समाज जनों  द्वारा गोगादेव जी से सभी के लिए सुख समृद्धि की कामनाएं की।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *