नगर के अधिकारियों ने बघेली फिल्म कुंवारापुर को देखा सहारा

सैलाना। नगर के फ़िल्म निर्देशक राजेन्द्र राठौर की बघेली फिल्म कुँवारापुर का प्रीमियर नगर के ओशीन परिसर में किया गया। जिसको नगर के गणमान्य नागरिक पत्रकार व सैलाना नगर के विभिन्न विभागो  के अधिकारियों ने फ़िल्म का लुत्फ उठाया व फ़िल्म को सहारा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीम मनीष कुमार जैन,जनपद सीईओ गोवर्धन मालवीय, थे।

सैलाना एसडीएम मनीष जैन ने कहा कि, सैलाना जैसे छोटे से कस्बे में रहने वाले युवक ने मुम्बई में जाकर परचम लहराया यह सैलाना नगर वासियों के लिए गौरव की बात है।

कार्यक्रम के पुर्व सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर फ़िल्म की शुरुआत की। फिल्म में कॉमेडियन के साथ सामाजिक कुप्रथाओं पर आधारित है जिसे क्षेत्र के लोगों द्वारा भी सहारा गया है। इस मौके पर नगर के पत्रकारगण सहित वरिष्ठ जन नगर के विभिन्न संस्था संगठन के पदाधिकारी उपस्तिथ थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines