MP Headlines

आंचलिक पत्रकार संघ मध्यप्रदेश ने सीएम मोहन यादव के पिताजी को दी श्रद्धांजली

रतलाम। सीएम मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव के निधन की खबर दुखद है। पिता का चले जाना बेटे के जीवन का सबसे बड़ा आघात होता है। मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। आंचलिक पत्रकार संघ मध्यप्रदेश ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें।

आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश संभाग एवं देवास जिले के पदाधिकारीयो द्वारा उज्जैन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। एवं मुख्यमंत्री मोहन जी यादव के पिता स्वर्गीय श्री पूनम चंद जी यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश टांक, डा.खुशाल जी पुरोहित, वरिष्ठ मार्गदर्शक जितेंद्र पुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र टांक, प्रदेश उपाध्यक्ष ललित शर्मा, प्रदेश सचिव राजेंद्र सिंह पवार, प्रदेश प्रवक्ता राजेश पाठक, संभागीय अध्यक्ष सौरभ सचान, संभागीय उपाध्यक्ष खुमान सिंह बेस, जिला उपाध्यक्ष अजय जायसवाल,मुकेश पांचाल, राजेश मालवीय, खूबचंद मनवानी, शैलेंद्र अडावदिया आदि रविवार सुबह उज्जैन स्थित मुख्यमंत्री मोहन जी यादव के निवास पर पहुंचे जहां इन पदाधिकारीयो ने मुख्यमंत्री के पिता स्वर्गीय श्री पूनम चंद जी यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यहां पर यादव परिवार के सदस्य नारायण जी यादव और नंदू यादव जी से चर्चा की।

दुःख की इस घड़ी में आंचलिक पत्रकार संघ मध्यप्रदेश के संभागीय अध्यक्ष अभय सुराणा, संभागीय उपाध्यक्ष संतोष धभाई, संभागीय उपाध्यक्ष रमेश गोयल, जिला अध्यक्ष संजय चौधरी, जिला उपाध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह शक्तावत, जिला महामंत्री व जिला मिडिया प्रभारी नितेश शर्मा व संघ के सदस्यों की ओर से उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते है। साथ ही भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य और साहस प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए आंचलिक पत्रकार संघ मध्यप्रदेश विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हैं।






MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp