रतलाम/सैलाना। जिले में तेजा दशमी धुमधाम से मनाई गई। डेलनपुर, धामनोद, सैलाना, सरवन, रामगढ़ सहित अंचल में बड़े हर्षोल्लास के साथ तेजा दशमी मनाया गया। चल समारोह निकाला गया।
सैलाना आदिवासी अंचल में शुक्रवार को वीर तेजा दशमी धूमधाम से मनाई गई। रावटी, शिवगढ़,सरवन, बाजना,सहित कई स्थानों पर सत्यवादी तेजाजी महाराज के निशान निकाले गये, एव तेजाजी महाराज की पुजा अर्चना की। सैलाना में तेजाजी महाराज का निशान बैंड बाजे के साथ नगर में घूमकर तेजा बावजी के स्थानक पर गये, वहा निशान चढ़ाऐ व मन्नत उतारी।

नगर के समीप भीलो की खेड़ी पर अतिप्राचीन तेजाजी महाराज का स्थानक है। यहां वर्षों से जहरीले जीव जन्तु के काटने से पीड़ित व्यक्ति को तेजाजी महाराज के नाम से सफेद तांती बांधी जाती है। पीड़ित व्यक्ति ठीक होने पर तेजा दशमी के दिन वही तांती यहां लाकर चढ़ाई जाती है, यहां तेजाजी महाराज के स्थल पर आज हजारों की संख्या में भक्तोँ ने दर्शन का लाभ लिया। दिलीप मार्ग स्थित नागदेव बाबा के मंदिर पर भी भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। यहां भी पीड़ित व्यक्ति नागदेव के स्थल पर आकर अपनी पीड़ा को नागदेव बाबा के चरणों में आकर अपनी पीड़ा दूर करवाते हैं।
सरवन में लगा मेला, उमड़ा जनसैलाब
ग्राम सरवन में भी तेजाजी महाराज के स्थान पर भव्य मेले का आयोजन हुआ। यहा आसपास अंचल से काफी लोग मेले का आनंद लेने के लिए आते हैं, और निशान चढ़ा कर दर्शन कर अपनी मन्नतें पुरी करते हैं। समीप ग्राम करिया, सकरावदा में तेजा दशमी बड़ी धूमधाम से बनाई गई। तेजा दशमी पर चल समारोह निकाला गया। तेजाजी के मंदिर पर बड़ी संख्या में दर्शन कर जय कारो के साथ मंदिर पर निशान चढ़ाएं और प्रसादी वितरित कि गई।
रामगढ़ में तेजाजी महाराज की निकली शोभायात्रा
रामगढ़ में लोक देवता श्री वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस तेजा दशमी के पर्व पर सकल जाट समाज द्वारा निशान क्षत्रिय एवं ध्वज लेकर शोभायात्रा निकाली गई जो श्री वीर तेजाजी मंदिर रामगढ़ जाकर मंदिर पर ध्वज छतरी चढ़ाने के बाद वर्ष भर में जीव जंतु के काटने से पंक्तियां बांधी जाती है, उनको विसर्जित किया गया और श्री वीर तेजाजी महाराज का हवन पूजन कर समस्त धर्म प्रेमी जनता ने आशीर्वाद लिया एवं महाप्रसादी वितरण भी की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मालुजन उपस्थित थे। ध्वज पूजन बद्रीलाल चौधरी जिला महासचिव जाट समाज रतलाम द्वारा किया गया ग्राम रामगढ़ के उपसरपंच सुखवीर सिंह चौधरी मोहनलाल जाट राजेश जाट गेंदालाल जाट पन्नालाल जाट हीरालाल जाट रामचंद्र जाट चरण सिंह चौधरी बलराम जाट प्रकाश जाट अर्जुन जाट तरुण सिंह जाट दारा सिंह जाट कैलाश जाट सहीत आसपास के गणमान्य नागरिक गण एवं माता बहिनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
धामनोद में अखाड़े के साथ निकला चल समारोह
धामनोद में तेजा दशमी बड़ी धूमधाम से मनाई गई । स्थानीय कालिका माता मंदिर परिसर स्थित श्री तेजाजी मंदिर पर एक दिन पूर्व ब्यावला का आयोजन किया गया जिसमें देर रात तक श्रद्धालुओं ने ब्यावला का आनंद लिया। सुबह श्री तेजाजी मंदिर से तेजाजी महाराज के निशान अखाड़े के साथ निकले जो नगर के प्रमुख मार्गो से होकर पुनः श्री तेजाजी स्थानक पर पहुंचे। जहां पर वर्ष भर में जहरीले जंतुओं से प्रभावित श्रद्धालुओं की तांतिया काटी गई।
- भाजपा सैलाना-शिवगढ़ मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथनसैलाना। भारतीय जनता पार्टी सैलाना-शिवगढ़ मंडल की मासिक बैठक बुधवार को नगर के स्थानीय ओशिन परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी पवन…
- मंडी प्रशासन व व्यापारी संघ ने किया सामूहिक पौधारोपणसैलाना। सावन सोमवार के अवसर पर “एक पौधा माँ के नाम” अभियान के तहत कृषि उपज मंडी प्रांगण में मंडी प्रशासन एवं व्यापारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने रोपित पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। वक्ताओं…
- सोना-चांदी व्यापारी संघ ने भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी का किया सम्मानसैलाना, रतलाम। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर अनुकूल सोनी का सम्मान करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को सैलाना सोना-चांदी व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने उनके निवास पहुंचकर शाल श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों ने कहा…
- भोपाल में आयोजित हुई थैलेसीमिया पर राज्यस्तरीय कार्यशाला
रतलाम मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आयोजित संकल्प से समाधान कार्यक्रम में थैलेसीमिया मुक्त मध्यप्रदेश अभियान को लेकर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यशाला में रतलाम की उपलब्धियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर थैलेसीमिया मुक्त मध्यप्रदेश जनजागरण समिति…
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत लोकतंत्र और जनता के विश्वास की जीत : हर्षविजय गेहलोतसैलाना/रतलाम। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने हाल ही में घोषित उपचुनावों के परिणाम को खुशनुमा बताते हुए कहा कि ये प्रजातंत्र हैं,कोई एक दल या व्यक्ति प्रजातंत्र में शहंशाह नहीं होता। बीजेपी और उसके बड़े नेता अपने आप को बादशाह मानने की भूल कतई न करे। उन्होंने कहा कि दतिया का परिणाम…
- नवागत कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने पदभार ग्रहण कियारतलाम। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के आईएएस अधिकारी श्री अजय कटेसरिया ने मंगलवार को रतलाम जिले के नवागत कलेक्टर के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर कार्यालय पहुंचने पर जिला एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। कलेक्टर कटेसरिया इससे पूर्व मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग…
- समर्पण व्यक्ति को समाज में अनुमोदना दिलाता है – डॉ पाटीदारसैलाना। व्यक्ति के योगदान को अनुमोदन दिया जाना चाहिए किसी संस्था या समाजहित में जब कोई व्यक्ति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करता है तो वह अन्य व्यक्तियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन जाता है ऐसे प्रेरणा स्रोत हमेशा समाज को दिशा देते हैं। उक्त संबोधन प्राचार्य डॉक्टर आर पी पाटीदार ने राष्ट्रीय सेवा…
- समर्पण व्यक्ति को समाज में अनुमोदना दिलाता है – डॉ पाटीदारसैलाना। व्यक्ति के योगदान को अनुमोदन दिया जाना चाहिए किसी संस्था या समाजहित में जब कोई व्यक्ति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करता है तो वह अन्य व्यक्तियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन जाता है ऐसे प्रेरणा स्रोत हमेशा समाज को दिशा देते हैं। उक्त संबोधन प्राचार्य डॉक्टर आर पी पाटीदार ने राष्ट्रीय सेवा…
- पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू तहसीलदार को सौंपा ज्ञापनराजस्व रिकॉर्ड किए जमा; नामांतरण, सीमांकन सहित सभी राजस्व कार्य प्रभावित होने के आसार सैलाना (रतलाम), 3 अगस्त। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर रतलाम जिले की सैलाना तहसील के समस्त पटवारियों ने सोमवार से अपनी लंबित 5 सूत्रीय मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल प्रारंभ कर दी। आंदोलन के पहले दिन सभी…
- एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत सैलाना के ग्राम करिया में पौधारोपण किया गयासैलाना/रतलाम 3 अगस्त 2026/ एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत जिले में हरियाली बढ़ाने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सैलाना के ग्राम करिया में जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्मित पानी टंकी परिसर में कार्यपालन यंत्री एस आर जांगड़े की उपस्थिति में पौधारोपण का कार्य किया गया। पौधों…
- विधायक कमलेश्वर डोडियार का पत्र: 16 सरकारी ITI के निजी हाथों में हस्तांतरण पर तत्काल रोक लगाई जाएसैलाना। विधायक कमलेश्वर डोडियार ने प्रदेश की 16 शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) को परम फाउंडेशन को हस्तांतरित करने की कार्यवाही पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में प्रमुख सचिव, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग को पत्र लिखा है। दिनांक 01.08.2026 को लिखे पत्र में विधायक डोडियार ने…
- विश्व आदिवासी दिवस पर पूरे मध्यप्रदेश में सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग तेजरतलाम/भोपाल। विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को पूरे मध्यप्रदेश में शासकीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। सैलाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर प्रदेशभर में 9 अगस्त 2026 को सरकारी अवकाश घोषित करने का आग्रह किया है। विधायक का…
- शिक्षा केवल रोजगार नहीं, राष्ट्र निर्माण का माध्यम बने” — आचार्य योगेश भारद्वाजवैदिक विचार मंच के शिक्षा संवाद में वैदिक शिक्षा, संस्कार और भारतीय ज्ञान परंपरा पर हुआ गंभीर मंथन; स्वदेशी शिक्षा नीति का रखा विजन सैलाना। वैदिक विचार मंच सैलाना के तत्वावधान में रविवार को ओशीन परिसर में आयोजित ‘आर्ष विद्या कुलम् – शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता आचार्य योगेशजी भारद्वाज ने वर्तमान शिक्षा…
- प्रेम प्रसंग के बाद युवती घर से लापता, परिजनों ने तस्वीर का किया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार
उज्जैन। उज्जैन जिले के खाचरौद थाना क्षेत्र के बड़ागांव में 24 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।उज्जैन जिले के खाचरौद क्षेत्र में 24 वर्षीय युवती के लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी तस्वीर का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी…
- मालवा के गांधी स्व. प्रभु दयाल गेहलोत के अनुयायीयो, कांग्रेस जनो ने प्रतिमूर्ति पहुंचकर नवमी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
स्व.गहलोत की पुण्यतिथि पर प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं “मालवा के गांधी” के नाम से विख्यात स्वर्गीय प्रभु दयाल गेहलोत की नवमी पुण्यतिथि के अवसर पर 2 अगस्त को उनकी प्रतिमा पर गेहलोत परिवार के बड़े पुत्र राजेश गेहलोत,…
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 17 अगस्त तक बढ़ीरतलाम / उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री भगवान सिंह अर्गल ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 की अधिसूचित फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि फसल बीमा पोर्टल के अनुसार 31 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 17 अगस्त 2026 कर दी गई है। अब कृषक अपनी फसलों का…
- विधायक कमलेश्वर डोडियार की पहल: भील एकता मिशन की ‘लीगल सेल’ गठित, गरीबों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायतासैलाना। जयस भील एकता मिशन ने सामाजिक आंदोलन के साथ अब कानूनी सहायता के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रत्येक जिले में ‘भील एकता मिशन लीगल सेल’ गठित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय संगठन के संस्थापक अध्यक्ष एवं सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक…
- सावन में बड़ी सुविधा, घर बैठे पवित्र गंगाजल पहुँचा रहा डाक विभागअपनी आस्था को दें पवित्रता की धार, निकटतम डाकघर से भी ले सकते हैं गंगोत्री का पवित्र गंगाजल रतलाम 1 अगस्त 2026/ अधीक्षक डाकघर श्री राजेश कुमावत द्वारा बताया गया कि भारतीय डाक विभाग वर्षभर आमजन को गंगोत्री से प्राप्त शुद्ध एवं पवित्र गंगाजल उपलब्ध कराता है, लेकिन पवित्र श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुविधा…
- एकलव्य स्कूल बाजना में शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल: कक्षा 10वीं के खराब रिजल्ट पर पालकों का फूटा गुस्सा, विधायक कमलेश्वर डोडियार ने की सख्त कार्रवाई की मांगसैलाना/बाजना। रतलाम जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, बाजना की शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। कक्षा 10वीं के बेहद खराब परीक्षा परिणाम के बाद पालकों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष गंभीर शिकायत दर्ज कराते हुए विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था की निष्पक्ष जांच और दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग…
Author: MP Headlines
