सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर मेंरविवार को जैन समाज में चातुर्मास प्रारंभ होने के साथ से ही तपस्याओं का दौर चल रहा है। तपस्या की पूर्णाहुति पर नगर में साध्वी शुद्धि प्रसन्ना श्रीजी की निश्रा में रथयात्रा निकाली गई। इसमें सभी तपस्वियों का बहुमान किया गया।
रथयात्रा में धर्म ध्वजा थामे युवा घोड़ों पर सबसे आगे चल रहे थे, वहीं महिलाएं मंगल गान गाती चल रही थीं। युवकों की टोलियों ने ढोल की थाप पर जयकारे लगाते हुए नृत्यकिया। रथयात्रा नगर भ्रमण करती हुई स्थानीय जैन धर्मशाला पहुंचकर धर्मसभा के रूप में परिवर्तित हुई। साध्वीजी ने कहा कि हमारी मान्यताएं और मार्ग भिन्न-भिन्न हो सकते हैं, मगर लक्ष्य सभी का मोक्ष है। हमें हमारे सामाजिक एकजुटता के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना हैं और परम सुख को प्राप्त करना है। धर्मसभा के पश्चात स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया।

Author: MP Headlines



