नीमच। नीमच जिले के ग्राम चीताखेड़ा की मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में आज दोपहर 12 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब 2 नकाबपोश लूटेरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और बैंक से 71 हजार रुपए लूटकर हवाई फायरिंग कर भाग निकले।
वारदात नीमच से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम चीताखेड़ा की हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पंहुचे।
चीताखेड़ा में दहशत में लोग। सुचना मिलते ही पुलिस सहायता केंद्र चौकी प्रभारी विरेन्द्र सिंह बिसेन मौके पर पहुंचे। फायरिंग के दौरान बंदुक से निकले कारतूस पुलिस ने बरामद किए ।

घायल महिला के पति और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्राहक बैंक में लेन-देन को लेकर ग्राहक लाइन में खड़े थे और अपनी बारी आने का इंतजार कर रहें थे इसी बीच 2 बदमाश बैंक में घुसे और उन्होंने आते ही फायरिंग कर दी इससे बैंक में अफरातफरी मच गई। फायरिंग में 2 महिलाओं को गोली लगी और बैंक के चपरासी जिसके सिर पर लूटेरों ने वार किया था जो भी घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई हैं। इनके नाम झुमा बाई (21) और मांगी बाई (30) को पैर में गोली लगी हैं तथा चपरासी बंशीलाल दायमा के सिर में गंभीर रूप सेचोट आई हैं।
घायल महिला के पति और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्राहक बैंक में लेन-देन को लेकर ग्राहक लाइन में खड़े थे और अपनी बारी आने का इंतजार कर रहें थे इसी बीच 2 बदमाश बैंक में घुसे और उन्होंने आते ही फायरिंग कर दी इससे बैंक में अफरातफरी मच गई।
फायरिंग में 2 महिलाओं को गोली लगी और बैंक के चपरासी जिसके सिर पर लूटेरों ने वार किया था जो भी घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई हैं। इनके नाम झुमा बाई (21) और मांगी बाई (30) को पैर में गोली लगी हैं तथा चपरासी बंशीलाल दायमा के सिर में गंभीर रूप सेचोट आई हैं।
एसपी अंकित जायसवाल ने कहा कि आरोपीयों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम लगी हुई हैं, क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहें हैं। जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे!
- सराफा एसोसिएशन ने चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम और पत्रकारों का किया सम्मानजनता की सेवा करने में सुकून मिलता हैं – एसडीओपी नीलम बघेल सैलाना। नगर के एक ज्वेलर्स व्यवसायी की दुकान में हुई लाखों रुपये के सोने-चांदी की चोरी का चंद घंटों में खुलासा करने वाली पुलिस टीम का सराफा एसोसिएशन द्वारा स्थानीय कार्तिक गार्डन में आयोजित गरिमामय समारोह में सम्मान किया गया। इस अवसर पर मामले में सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रेस क्लब के पत्रकारों का भी शॉल-श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओपी नीलम बघेल ने कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस का…
- वार्ड स्तरीय संध्याकालीन शिविर में सुनी गईं नागरिकों की समस्याएंपरियोजना अधिकारी अरुण कुमार पाठक ने किया निरीक्षण, शिकायतों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश सैलाना, 31 मई 2026। रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशन में जिलेभर में आयोजित किए जा रहे वार्ड स्तरीय संध्याकालीन शिविरों के अंतर्गत नगर परिषद सैलाना द्वारा वार्ड क्रमांक 6 में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतों का मौके पर निराकरण करना है। नगर परिषद सैलाना द्वारा पूर्व में वार्ड क्रमांक 1 से 5 तक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इसी श्रृंखला में…
- रतलाम में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर यूनिट सीलशिप्रा इंटरप्राइजेज और आदर्श जूस सेंटर से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए रतलाम 30 मई/ आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाने हेतु संभागीय उड़नदस्ता दल गठित किया गया है। संभागीय उड़न दस्ता द्वारा वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार उज्जैन संभाग के जिलों में निगरानी एवं निरीक्षण कार्यवाही कर ज्यूस, शीतल पेय, मिठाईयाँ, लड्डू खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के उद्देश्य हेतु उक्त खाद्य पदार्थों के नमूनें संग्रहित कर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण…
- युवाओं को सशस्त्र बलों में अधिकारी के रूप में भर्ती होने हेतु मार्गदर्शन दिया गयासैलाना। रतलाम 30 मई / 21 म. प्र. बटालियन एनसीसी, रतलाम द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 24 मई से 02 जून तक शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीयविद्यालय सैलाना में आयोजित किया जा रहा है । शिविर में कमान अधिकारी कर्नल राघवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल संदीप अहलावत के निर्देशन में प्रतिदिन प्रातः सैन्य विषय के प्रशिक्षण अन्तर्गत शस्त्र प्रशिक्षण, फायरिंग, नेवीगेशन, टेन्ट पिंचिंग, कवायद, मेप रीडिंग इत्यादि विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी के तारतम्य में फोर्स ऐकेडमी, इन्दौर के संचालक श्री लखन यादव, कपिल यादव…
- निकायों में संध्याकालीन शिविर आयोजित, जल, स्वच्छता एवं जनकल्याण योजनाओं से जुड़ी शिकायतों का हुआ निराकरणसैलाना/बड़ावदा। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले के नगर परिषद क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शुक्रवार को संध्याकालीन वार्ड स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया। नगर परिषद सैलाना एवं बड़ावदा में आयोजित इन शिविरों में जनप्रतिनिधियों, नगर परिषद अधिकारियों तथा कर्मचारियों की उपस्थिति में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं और उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। सायं 6 बजे से आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर के दौरान पेयजल व्यवस्था,…
- स्व.कंचन बाई की स्मृति में समाजसेवा का अनुकरणीय कार्य, स्कूल, गौशाला एवं मंदिर को दिया आर्थिक सहयोगसैलाना। सैलाना नगर में पाटीदार के स्वर्गीय कंचन बाई की पगड़ी रस्म के अवसर पर उनके परिवार द्वारा उनकी पुण्य स्मृति में समाजसेवा एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान कर प्रेरणादायी पहल की गई। स्व. कंचन बाई के पुत्र रवि पाटीदार चमारिया एवं पति शांतिलाल पाटीदार चमारिया ने परिवार की ओर से पाटीदार समाज द्वारा संचालित नोबल इंटरनेशनल स्कूल को विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों के लिए ₹11,000 की राशि दान स्वरूप भेंट की। इसके अलावा सैलाना गौशाला को ₹3,100 तथा खाटू श्याम मंदिर, कीर्ति विहार कॉलोनी,…
- महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पुलिस विभाग की सक्रियता से बाजना में नाबालिग दूल्हे का बाल विवाह रुकवायारतलाम। रतलाम 29 मई /जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री रामनिवास बुधोलिया ने बताया कि चाइल्डलाइन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सैलाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम धोलपुरा निवासी बालिका छाया पिता राकेश का विवाह ग्राम हाली वाला भगोरा निवासी निलेश पिता कैलाश भगोरा के साथ 29 मई को कराया जा रहा है। एसडीएम सैलाना श्री तरुण जैन के निर्देश पर बाजना परियोजना अधिकारी एहतेशाम अंसारी, पर्यवेक्षक रजनी मईडा, हबीबनूर पठान एवं ऑपरेटर परवेज खान, पुलिस विभाग से टीआई बाजना श्री रविन्द्र दंडोतिया के निर्देशन में…
- “नवागत रतलाम बीआरसी श्रीमती सुरेखा माना के पदभार ग्रहण किया”आजाद अध्यापक शिक्षक संघ रतलाम ने किया स्वागत रतलाम। विगत 1 वर्ष से प्रचलित रतलाम जनपद शिक्षा केंद्र के बीआरसी के रिक्त पद पूर्ति की प्रक्रिया पुर्ण हुई। आज श्रीमती सुरेखा माना ने रतलाम विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (बीआरसी) का पदभार ग्रहण किया। विगत 1 वर्ष से बीआरसी कार्यालय परिसर लगभग सुनसान सा प्रतीत हो रहा था। आज वहां की चहल पहल लौटती हुई दिखाई दी। श्रीमती सुरेखा माना के पदभार ग्रहण करने पर उनका अनेक व्यक्तियों व संगठनों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। इसी कड़ी में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ…
- नकली खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाई बेचने वालों पर होगी कार्यवाहीरतलाम 28 मई /म.प्र. शासन के दिशा निर्देशानुसार गुण नियंत्रण सघन अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में विकासखण्डवार गठित निरीक्षक दल द्वारा 28 मई को खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं की फर्मों का विकासखंड सैलाना में सचिन कृषि सेवा केन्द्र सरवन, अरुण कृषि सेवा केन्द्र सरवन तथा महेश कृषि सेवा केन्द्र सैलाना का औचक निरीक्षण कर पी.ओ.एस. मशीन स्टॉक का मिलान ई विकास प्रणाली के ई-उर्वरक एप्प से किया गया। निरीक्षण के समय सचिन कृषि सेवा केन्द्र सरवन फर्म बंद पाई गई,…
- सैलाना की बेटी क्रांति जोशी ने इन्दौर में लहराया परचम, “मां देवी अहिल्या माता नगर गौरव पुरस्कार” से हुआ भव्य सम्मानसैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर की पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं समाजसेविका क्रांति जोशी ने एक बार फिर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। गुरुवार को इन्दौर के ऐतिहासिक जाल सभागृह में आयोजित भव्य एवं गरिमामय समारोह में उन्हें समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण और धार्मिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित “मां देवी अहिल्या माता नगर गौरव पुरस्कार” से अलंकृत किया गया। यह सम्मान उन्हें पूर्व मंत्री एवं प्रख्यात समाजसेविका ऊषा ठाकुर तथा पद्मश्री सम्मानित जनक पलटा के करकमलों से प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में…
- धामनोद बायपास पर सड़क हादसा: बाइक के सामने कुत्ता आने से सैलाना के मोबाइल व्यवसायी घायल, दाहोद रेफरसैलाना। गुरुवार देर रात रतलाम जिले के धामनोद स्थित गांधीचौक-बायपास मार्ग पर हुए सड़क हादसे में सैलाना के एक मोबाइल व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे हादसा हो गया। दुर्घटना में व्यवसायी के पैर में फ्रैक्चर आया है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुजरात के दाहोद स्थित निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार सैलाना निवासी दिलीप राठौड़, जो मोबाइल…
- जर्जर नालियों और गंदगी से परेशान वैघराज गली के रहवासी, बीमारी फैलने का खतरा बढ़ासैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर के मध्य वार्ड क्रमांक 12 स्थित वैघराज गली, महात्मा गांधी मार्ग के रहवासियों ने नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में नाली निर्माण और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। रहवासियों ने बताया कि गली की नालियां पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं, जिससे गंदा पानी जमा रहता है और पूरे क्षेत्र में बदबू फैल रही है। विशेष बात यह है कि गंदगी और रुके हुए पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिससे डेंगू और…
- ग्राम अडवानिया में चेकडैम का किया लोकार्पणरतलाम 28 मई /जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत सैलाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अडवानिया में समृद्धि परियोजना के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से निर्मित चेकडैम का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह निर्माण कार्य सुजलॉन फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग तथा बायपास संस्थान के माध्यम से किया गया है। चेकडैम बनने से क्षेत्र में वर्षाजल संरक्षण, भू-जल स्तर सुधार एवं किसानों को सिंचाई में लाभ होगा। लोकार्पण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अडवानिया की सरपंच जमना चैनराम मईडा मुख्य रूप से उपस्थित थी । कार्यक्रम में ग्राम विकास समिति…
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज का फोटो खींचने पर विवाद, नर्सों पर अभद्र व्यवहार का आरोपसैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान फोटो खींचने को लेकर नर्सिंग स्टाफ और मरीज के परिजनों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। परिजनों ने नर्सों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार नगर के जुनावास निवासी ओमप्रकाश शर्मा बुधवार रात वानर के हमले में घायल हो गए थे। घायल अवस्था में परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान परिजनों ने मोबाइल…
- वार्ड शिविर के औचक निरीक्षण में पहुंचे विधायक डोडियार, पानी समस्या पर जताई नाराजगीसैलाना। सैलाना विधानसभा के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने बुधवार को सैलाना नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 3 में आयोजित वार्ड शिविर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्डवासियों ने पेयजल संकट की गंभीर समस्या विधायक के समक्ष रखी। रहवासियों ने बताया कि लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है, जिससे आमजन परेशान हैं। वहीं वार्ड क्रमांक 2 में गली एवं नाली निर्माण कार्य को लेकर पार्षद प्रतिनिधि प्रशांत मांडोत ने सीएमओ मनोज शर्मा पर कार्य नहीं कराने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कई बार मांग…
- तन्मय त्रिवेदी भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक नियुक्तरतलाम 27 मई 2026 / युवा नेता तन्मय त्रिवेदी को जिला भाजपा कार्यसमिति मे सोशल मीडिया विभाग का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की है । जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि श्री त्रिवेदी की नियुक्ति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी, संभाग प्रभारी श्री संयम जैन , सह प्रभारी श्री दिव्यांश जी सुराणा की सहमति से की गई है। श्री त्रिवेदी का उक्त नियुक्ति पर जिला भाजपा…
- उदय विहार कॉलोनी को मिली विकास की सौगात, 32 लाख की सीसी रोड का हुआ भूमिपूजनसैलाना। सैलाना नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 14 स्थित उदय विहार कॉलोनी में लंबे समय से प्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण कार्य का बुधवार देर शाम विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ भूमिपूजन किया गया। लगभग 32 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इस सड़क को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। भूमिपूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विधायक कमलेश्वर डोडियार, पूर्व विधायक व जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत, नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, वार्ड…
- सैलाना में संवेदनाओं का शिविर: दिव्यांगजनों को मिले सहारे के नए पंख, 39 हितग्राही हुए लाभान्वितसैलाना। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग जिला रतलाम तथा एएलआईएम को उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में जनपद पंचायत सैलाना परिसर में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित कर उन्हें आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की ओर मजबूत कदम बढ़ाने का अवसर प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि शासन दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। ऐसे शिविर न केवल सहायता पहुंचाने का माध्यम हैं, बल्कि दिव्यांगजनों के जीवन…
- सेना भर्ती कार्यालय महू (म.प्र.) अग्निवीर भर्ती 2025-26 के परिणाम घोषितरतलाम 26 मई /जिला रोजगार अधिकारी उज्जैन श्री विजेन्द्र बिजोलिया ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय महू द्वारा नवम्बर -दिसम्बर माह में इंदौर में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली के विभिन्न पदों का परिणाम 25 मई को घोषित कर दिया गया है जिसमें उज्जैन और इंदौर संभाग के 15 जिलों के उम्मीदवार शामिल हैं। यह परिणाम भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। सभी उत्तीर्ण उम्मीदवार 28 मई को सुबह 07:00 बजे सभी मूल दस्तावेज़ के साथ सेना भर्ती कार्यालय महू में प्रारंभिक निर्देशों के लिए उपस्थित हों…
- जनसुनवाई में 160 आवेदन पर हुई सुनवाई, नल कनेक्शन चालु करवाने सैलाना के लक्ष्मण पहुंचे कलेक्टर के पासरतलाम 26 मई/कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह,सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 160 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में आवेदक लक्ष्मण पिता रामा निवासी सैलाना ने बताया कि नल कनेक्शन…
Author: MP Headlines












