इंदौर। मध्यप्रदेश में राज्य परिवहन निगम का संचालन दोबारा शुरू करने की मांग करते हुए मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में सेंधवा निवासी बीएल जैन ने एक जनहित याचिका दायर वकील के माध्यम से की है। मंगलवार को इसकी सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
हाई कोर्ट में यह जनहित याचिका सेंधवा निवासी बीएल जैन ने एडवोकेट अभिषेक तुगनावत के माध्यम से दायर की है। याचिका में कहा है कि जबसे राज्य परिवहन निगम प्रदेश में बंद हुआ है तबसे आम नागरिकों को यात्रा में कठिनाई हो रही है। आने-जाने के साधन नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों में माल वाहनों में तीस-चालीस यात्री बैठ कर यात्रा करते हैं। इस कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। शासन का दायित्व है कि वह नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन जैसी मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए।

अन्य प्रदेशों में राज्य परिवहन निगम फायदे में तो मध्यप्रदेश में क्यों नहीं?
याचिकाकर्ता ने दायर याचिका में सवाल उठाया है कि जब अन्य प्रदेशों में राज्य परिवहन निगम फायदे में चल रहे हैं तो मध्यप्रदेश राज्य परिवहन निगम को दोबारा शुरू क्यों नहीं किया जा सकता। याचिकाकर्ता के तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव परिवहन विभाग, प्रबंध संचालक मप्र सड़क परिवहन निगम और केंद्र शासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
1962 में मध्यप्रदेश राज्य परिवहन निगम का हुआ था गठन
मध्यप्रदेश राज्य सड़़क परिवहन निगम का गठन सन् 1962 में किया गया था। इसका उद्देश्य यात्रियों को सस्ती एवं सुलभ आवागमन सुविधाएं उपलब्ध कराना और दूरस्थ एवं पिछड़े क्षेत्रों में पर्याप्त बस सेवा उपलब्ध कराना था। लेकिन साल 2005 में इसे बंद कर दिया गया। शासन की अव्यवस्था का परिणाम आज आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है जबकि केरल, महाराष्ट्र में यह व्यवस्था निरंतर जारी है। और ये निगम मुनाफा में चल है। वहीं केरल में तो हर मार्ग पर लक्जरी बसें चल रही हैं। जिसका फायदा केरल की जनता ले रही हैं।
- श्रावण माह में हर सोमवार को मांस एवं मछली की दुकानें बंद रखने की मांग, गौ रक्षा दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापनसैलाना। आगामी श्रावण मास के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था एवं जनभावनाओं का सम्मान बनाए रखने की मांग को लेकर गौ रक्षा दल सैलाना ने सोमवार को एसडीएम सुनील जायसवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को सैलाना नगर सहित पूरे अनुविभाग क्षेत्र में संचालित मांस एवं मछली विक्रय की दुकानों…
- कारगिल विजय दिवस पर युवा मोर्चा ने निकाली मशाल यात्रारतलाम,27 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा रतलाम द्वारा भाजपा जिला कार्यालय से शहीद चौक शहर सराय तक मशाल यात्रा निकाली गई । कारगिल युद्ध के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मशाल यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, शहीदों के सम्मान में युवा मोर्चा मैदान में,…
- शिक्षा पर संवाद ही भविष्य की नींव: पारस सकलेचा ने छात्रों को दिया मार्गदर्शनसैलाना, 26 जुलाई। एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस, सैलाना विधानसभा एव पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत के नेतृत्व में ओशिन परिसर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर सार्थक संवाद का मंच बना। 10वीं से लेकर कॉलेज स्तर तक के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों…
- भाजयुमो के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी का पार्षदों ने किया भव्य स्वागत, दी शुभकामनाएंसैलाना। रतलाम जिले में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी के सैलाना आगमन पर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 13 एवं 14 के पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पार्षद विशाल धाभाई एवं हेमलता धाभाई ने पुष्पमाला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट…
- सोनी ने किया प्रतिभा का सम्मान, प्रदेश का अभिमान: स्टेट चैंपियन भावेश हरिओम राव का भव्य स्वागत-अभिनंदनसैलाना/धामनोद। मध्यप्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 29वीं मध्यप्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में स्टेट चैंपियन बनकर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवा निशानेबाज भावेश हरिओम राव का नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी द्वारा उनके निवास स्थान पर पहुंच कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनिर्वाचित जिला…
- रविवार को छात्रों की समस्याओं और भविष्य पर होगा सीधा संवाद, अधिक से अधिक युवाओं से सहभागिता की अपीलसैलाना। एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस, सैलाना विधानसभा द्वारा रविवार 26 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। संगठन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, अभिभावकों और आमजन से विशेष आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक 10वीं कक्षा से लेकर कॉलेज तक के…
- रविवार को छात्रों की समस्याओं और भविष्य पर होगा सीधा संवाद, अधिक से अधिक युवाओं से सहभागिता की अपीलसैलाना। एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस, सैलाना विधानसभा द्वारा रविवार 26 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। संगठन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, अभिभावकों और आमजन से विशेष आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक 10वीं कक्षा से लेकर कॉलेज तक के…
- सांदीपनि विद्यालय किसी मंदिर से कम नहीं, यहां से भविष्य के निर्माता निकलेंगे : प्रभारी मंत्री डॉ. शाह
सांदीपनि विद्यालय भविष्य गढ़ने वाला अनूठा प्रकल्प है : मंत्री श्री काश्यप 68 करोड़ से अधिक लागत के बिरमावल एवं रावटी सांदीपनि विद्यालयों का किया लोकार्पण रतलाम 25 जुलाई 2026/ जिले के प्रभारी मंत्री एवं जनजातीय कार्य विभाग, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य…
- भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, राष्ट्रहित और श्रमिक कल्याण का लिया संकल्परतलाम। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) का 72वां स्थापना दिवस शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रतलाम में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में…
- प्रथम डाक कांवड़ 2026: महाकालेश्वर, शिप्रा नदी से नीलकंठेश्वर सैलाना तक निकलेगी श्रद्धा यात्रासैलाना। श्रावण मास के पावन अवसर पर सारथी मित्र मंडल सैलाना द्वारा पहली बार “प्रथम डाक कांवड़ 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक यात्रा 3 अगस्त 2026, सोमवार को प्रातः 4:00 बजे उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पर शिवभक्तों द्वारा पूजा अर्चना दर्शन कर शिप्रा नदी घाट से जल भरकर आरंभ होगी, जो…
- एक सप्ताह में में आवारा कुत्तों का तीसरा हमला: 3 वर्षीय मासूम और पिता घायल, नगर परिषद से त्वरित कार्रवाई की उम्मीदसैलाना। रतलाम जिला के सैलाना नगर में आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार को भूरामल कॉलोनी में एक आवारा कुत्ते ने तीन वर्षीय मासूम अयांश और उसके पिता राकेश भील पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों का उपचार कराया गया।…
- रतलाम को मिला नया कलेक्टर: अजय कटेसरिया संभालेंगे जिले की कमानसामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश, प्रशासनिक हलकों में नई उम्मीदों का संचार रतलाम। मध्यप्रदेश शासन ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय कटेसरिया (बैच 2012) को रतलाम जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें रतलाम कलेक्टर का प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वे अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन,…
- रतलाम में निकलेगी दो भव्य कांवड़ यात्राएं, महलवाड़ा पर होगा संगम; बाबा महाकाल के जलाभिषेक के लिए उमड़ेगी आस्था31 जुलाई को मोहन टॉकीज और थावरिया बाजार से एक साथ होगी शुरुआत, 3 अगस्त को संयुक्त रूप से महाकाल का होगा जलाभिषेक रतलाम। श्रावण मास के पावन अवसर पर भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम रतलाम में देखने को मिलेगा। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर में भव्य कांवड़…
- अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर भाजयुमो का प्रेरणादायी आयोजनचित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, युवाओं से राष्ट्रसेवा और त्याग के आदर्श अपनाने का आह्वान रतलाम। अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, रतलाम द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारियों ने…
- आस्था का विराट महासंगम: हजारों श्रद्धालुओं ने अपने हाथों से खींचा भगवान श्री जगन्नाथ का रथ, हरे रामा हरे कृष्णा’ के जयघोष से गूंजा सैलानासैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में गुरुवार को सनातन आस्था, श्रद्धा और भक्ति का ऐसा अलौकिक दृश्य देखा, पहली बार भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली गई। हजारों धर्मप्रेमियों की सहभागिता, गगनभेदी “जय जगन्नाथ” के जयघोष, हरे रामा हरे कृष्णा और भक्तिमय वातावरण ने पूरे नगर को आध्यात्मिक ऊर्जा…
- सांदीपनि विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआसैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में जनजाति कार्य विभाग द्वारा संचालित सांदीपनि विद्यालय सैलाना में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ ।स्वच्छता जागरूकता रैली को प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा एवं छात्र संघ प्रमुख परामर्शदाता सुमन सिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाई। रेली में संस्था के सैकड़ो छात्र स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण…
- स्वास्थ्य सुविधाएं वेंटीलेटर पर, इलाज करने वाला अस्पताल खुद हुआ बीमार
सैलाना। सैलाना विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्थाएं अब मरीजों की जान पर भारी पड़ती नजर आ रही हैं। जिस अस्पताल पर हजारों लोगों के इलाज की जिम्मेदारी है, वहीं अस्पताल जर्जर भवन, दवाइयों की कमी, चिकित्सा उपकरणों के अभाव, डॉक्टरों की अनुपलब्धता और गंदगी जैसी गंभीर समस्याओं से…
- जिले में अब तक 237 मि.मी. औसत वर्षा दर्जरतलाम 22 जुलाई 2026/ जिले में इस वर्ष अब तक औसतन 237 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। जबकि पिछले 24 घन्टों में रतलाम जिले में 5.13 मिमी वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घन्टों में आलोट में 5.00 मि.मी., जावरा में 2.0 मि.मी., ताल में 8.0 मि.मी., पिपलोदा मे 4.0 मि.मी., बाजना…
- जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट तथा कालूखेड़ा में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाईरतलाम 22 जुलाई 2026/ पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। रतलाम जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय, आलोट…
- बस स्टैंड पर सैलाना पुलिस का नशे के खिलाफ जनजागरण अभियाननशे से दूरी-है जरूरी 2.0″ के तहत आमजन को किया जागरूक, युवाओं से नशा छोड़ने की अपील सैलाना। पुलिस विभाग द्वारा 15 से 30 जुलाई तक लगातार चलाए जा रहे “नशे से दूरी-है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत बुधवार को सैलाना के स्थानीय बस स्टैंड पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैलाना पुलिस ने…
- नशामुक्ति जागरूकता रैली निकालीरतलाम। डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान 2.0 के तहत दिनांक 22.7.2026 को जन-जागरूकता रैली निकाली गई। महाविद्यालय से रैली का शुभारंभ हुआ जो जिला न्यायालय, कालिका माता मंदिर होकर महाविद्यालय तक आयेाजित की गई, जिसमें नव प्रवेशित विद्यार्थीयो ने नशा मुक्ति के नारे लिखी हुई तखतिया लेकर रैली मे सहभागिता की। नशामुक्ति रैली…
Author: MP Headlines







