स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 138  बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

सैलाना। पीएम श्री एकीकृत शासकीय हाई स्कूल नांदलेटा में कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों का “स्वास्थ्य परीक्षण” स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर किया गया। जिसमें बच्चों का ब्लड टेस्ट किया, जिसमें CBC ,RFT,LFT,Sickle cell Anemia की जांच हेतु ब्लड सैंपल लिए गए।

स्वास्थ्य विभाग टीम से C.H.O. डॉक्टर नेहा पाटीदार, ANM श्रीमती भानुमति चौहान, Runar boy ललित, सुंदर पाटीदार लैब टेक्नीशियन, विनोद बस  सुपरवाइजर, एवं आशा कार्यकर्ता रुखसाना, श्रीमती  विष्णु मालवीय उपस्थित रहे।

इस अवसर पर “एनीमिया मुक्त भारत “के श्री उमराव सिंह गुर्जर एवं श्री नरसिंह गुर्जर की उपस्थिति भी रही‌। संस्था के प्राचार्य श्री विट्ठल लाल भुज ने बताया कि संस्था के स्टाफ में श्री बाबूलाल मकवाना, श्री जितेंद्र सिंह राठौर, श्री राजेंद्र सिंह आर्य, अमरूलाल बोस, घनश्याम  गायरी, दशरथ वर्मा, राहुल निनामा के अलावा पूरे विद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग रहा। संस्था के प्राचार्य ने  बताया कि टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद बच्चों को हेल्थ कार्ड संस्था द्वारा प्रदान किए जाएंगे, जिसमें जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य की पूरी रिपोर्ट रहेगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आज 138  बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

MP Headlines
Author: MP Headlines