MP Headlines

मंत्रालय अब ऑनलाइन ही करेगा कर्मचारियों का ट्रांसफर, मुख्यमंत्री की मुहर बाकी

भोपाल। मध्यप्रदेश की सरकार तबादले की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए आनलाइन करने में जुटी हुई है।  मध्यप्रदेश मंत्रालय में अब ई-फाइलिंग सिस्टम पर काम चल रहा है। सरकार ने सभी विभागों को ऑनलाइन फाइलें भेजने को कहा है। अभी तक कई विभाग ऑफलाइन फाइलें भेजते हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने अब मंत्रालय में पदस्थ तृतीय श्रेणी लिपिकों की पदस्थापना की प्रक्रिया भी ऑनलाइन कर दी है।

विभाग ने दी नए नियमों की जानकारी भेजी
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को निर्देश जारी करके नए नियमों की जानकारी भेजी है। भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि कोई भी विभाग लिपिकों की पदस्थापना की नोटशीट को ऑफलाइन नहीं भेजेगा। यह नोटशीट सामान्य प्रशासन विभाग की स्थापना शाखा को भेजी जाएगी। बल्कि 1 अक्टूबर से यह प्रस्ताव पदस्थापना पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे।

अब ऑनलाइन ही होंगे ट्रांसफर
सामान्य प्रशासन विभाग इन मिलने वाले प्रस्तावों पर विचार करेगा और ऑनलाइन ही तबादले किए जाएंगे। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश मंत्रालय में लिपिकों के एक से दूसरे विभाग में तबादले किए जाते हैं। यह प्रक्रिया लगातार पूरे वर्ष चलती रहती है। लेकिन, अब इस प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया जाएगा। आनलाइन आवेदन करने पर ही अब ट्रांसफर हो सकेगा।

मध्यप्रदेश में अधिकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर के नियम
ट्रांसफर को पारदर्शी बनाने के लिए मंत्रालय ने किए बदलाव किए गए हैं। सरकार ने नई तबादला नीति तैयार कर ली है। बस अब केवल मुख्यमंत्री की मुहर लगना बाकी है। संभव है कि अक्टूबर महीने के पहले हफ्ते में ट्रांसफर पर लगा बैन हट सकता है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *