MP Headlines

शहीद भगतसिंह इंकलाब के जीवंत प्रतीक है

सैलाना। देश के स्वतंत्रता के इतिहास में भगतसिह का योगदान अप्रतिम है.. हजारो लोग अपने जीते जी जो योगदान न कर सके वो अकेले भगतसिह की मृत्यु ने कर दिया. मात्र 23 वर्ष का उनका  जीवन पूरी दुनिया के क्रांतिकारियों के लिए एक जीवंत मिसाल है। मृत्यु के कितने वर्षों बाद भी दुनिया भर की युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत बने हुऎ हैं

यह विचार शहीद ए आजम भगतसिंह की जन्म तिथि पर सी एम राइज मॉडल उमावि  सैलाना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुऎ श्री  जुझार सिंह राठौर ने  व्यक्त किए।
कार्यक्रम का आरम्भ प्राचार्य श्री गिरीश सारस्वत ने शहीद भगतसिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। श्री सारस्वत ने हिंदुस्तान रिपब्लिक आर्मी के गठन और चन्द्रशेखर आजाद के साथ भगतसिंह द्वारा किये गए आजादी के आंदोलन मे किये गए योगदान से सदन को अवगत करवाया। श्री वैभव दुबे, श्री कमलेश पाटीदार श्री योगेश परमार ने भी  अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर शहीद भगत सिंह की जीवन और कार्यों पर आधारित क्विज़  प्रतियोगिता भी  आयोजित की गई है। विधार्थी सौम्य राजावत, छवि निनामा और मिष्टि द्वारा द्वारा  देशभक्ति गीत और कविताएँ भी प्रस्तुत की गई..छात्रा क्षमा पाटीदार, इशिका, आरती द्वारा भी प्रस्तुति दी गई। श्री अशोक सिंह गौर द्वारा लगवाए गए देश भक्ति पूर्ण नारों ने सदन को देशभक्ति के भावों से भर दिया। कार्यक्रम का संचालन छात्र सूरज पाटीदार द्वारा  किया गया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp