MP Headlines

मोगली बाल उत्सव के तहत लिखित प्रश्न पत्र प्रतियोगिता आयोजित हुई

सैलाना। शासकीय सी.एम.राइज उत्कृष्ट उमावि सैलाना में मोगली बाल उत्सव 2024 के तहत विकासखंड स्तरीय लिखित प्रश्न पत्र प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में सैलाना विकासखंड के  विभिन्न विद्यालयों ने सहभागिता करी।प्रतियोगिता का आयोजन कनिष्ठ एवं वरिष्ठ दोनों वर्गों में हुआ।

संस्था प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा ने सहभागियों  को संबोधित करते हुए कहा कि मोगली प्रतियोगिता से हमारे मध्यप्रदेश  राज्य के जल जंगल और जमीन एवं पर्यावरण शिक्षा का  ज्ञान एवं प्रत्यक्ष अनुभव करने का अवसर प्राप्त होता हैं।प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में पी .एम. श्री कन्या उमावि सैलाना की पूर्वा  कहार ने प्रथम स्थान एवम सी.एम. राइज उत्कृष्ट उमावि सैलाना  के नितेश वरतिया ने द्वितीय स्थान अर्जित किया ।इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में सी .एम. राइज मॉडल उमावि  सैलाना के जतिन आर्य ने प्रथम एवं पी .एम. श्री कन्या उमावि सैलाना की  स्नेहा पवार ने द्वितीय स्थान अर्जित किया।

इस अवसर पर विकासखंड स्तर पर आए प्रथम तीन छात्र एवं छात्राओं को संस्था प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा एवम उपस्थित शिक्षकों ने प्रमाण पत्र एवं उपहार से सम्मानित किया।विद्यालय के छात्र संघ के प्रमुख परामर्शदाता मानसिंह डामोर ने बताया कि उक्त विजेता छात्र जिला स्तर पर प्रश्न मंच प्रतियोगिता में 8 अक्टूबर को सहभागिता करेंगे। परीक्षा का संचालन एवम मूल्यांकन का दायित्व विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती सीमा शर्मा व श्रीमती अर्चना जोशी ने निभाया।इस अवसर पर संस्था की वरिष्ठ व्याख्याता शेलजा दवे व भूपेश श्रीवास ,सी.एम.राइज मॉडल उमावि की पद्मिनी डोडियार एवम   पीएम श्री कन्या उमावि की श्रीमती माया मेहता भी उपस्थित रहे। संपूर्ण प्रतियोगिता का संचालन एवं निर्देशन संस्था के व्याख्याता डॉ. राजेश सोनी ने किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *