श्रीनगर, मंगलवार। जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बालटाल से श्रीनगर की ओर जा रही एक गैर-काफिला (नॉन-कन्वॉय) बस गांदरबल जिले के रंगा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 40 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उप जिला अस्पताल कंगन से एसकेआईएमएस (SKIMS) सौरा, श्रीनगर रेफर किया गया।

स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। सिन्हा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘गांदरबल के उपायुक्त और स्वास्थ्य अधिकारियों से फोन बात कर आज सुबह गनिवान में सड़क दुर्घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
अमरनाथ यात्रा पर गए तीर्थ यात्रियों की एक बस दुर्घटनाग्रस्त होने से मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के यात्रियों के घायल होने की जानकारी प्राप्त होने पर
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जम्मू काश्मीर प्रशासन एवं मंदसौर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की है। घायलों का उपचार श्रीनगर अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने घटना की जानकारी मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी दी है।
उपराज्यपाल ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को घायलों को हर संभव मदद और बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। सिन्हा ने कहा, ‘‘मैं भगवान शिव से घायल भक्तों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
बालटाल से श्रीनगर जा रही गैर-काफिला बस रंगा मोड़ के पास हुई दुर्घटनाग्रस्त, सभी घायलों की हालत स्थिर
अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी घायलों को मल्टीपल इंजरी एवं हेड ट्रॉमा है। चिकित्सकों ने सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई है तथा उनका उपचार जारी है।
घायलों की सूची इस प्रकार है—
- 1. दिनेश, उम्र 48 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश
- 2. रिजवान, उम्र 40 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश
- 3. मुकेश, उम्र 40 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश
- 4. राहुल, उम्र 45 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश
- 5. प्रेम भाई, उम्र 50 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश
- 6. ललिता, उम्र 55 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश
- 7. राजेश कुमार, उम्र 52 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश
- 8. किशोर पंडित, उम्र 52 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश
- 9. विद्या, उम्र 52 वर्ष, निवासी राजस्थान
- 10. नीलम, उम्र 44 वर्ष, निवासी राजस्थान
- 11. चंद्रलाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश
- 12. गायत्री, उम्र 56 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश
- 13. सीताबाई, उम्र 58 वर्ष, निवासी राजस्थान
- 14. कनयाबाई, उम्र 58 वर्ष, निवासी राजस्थान
- 15. गरुड़, उम्र 48 वर्ष, निवासी राजस्थान
- 16. ममता जायसवाल, उम्र 50 वर्ष, निवासी राजस्थान
- 17. सीमाबाई, उम्र 33 वर्ष, निवासी राजस्थान
- 18. पूनिका राठौड़, उम्र 48 वर्ष, निवासी राजस्थान
- 19. विश्वास राठौर, उम्र 58 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश
- 20. ईश्वरलाल, उम्र 52 वर्ष, निवासी राजस्थान
- 21. प्रकाश राज, उम्र 52 वर्ष, निवासी राजस्थान
- 22. हरिप्रकाश, उम्र 52 वर्ष, निवासी राजस्थान
- 23. पवन, उम्र 52 वर्ष, निवासी राजस्थान
- 24. यशोदा, उम्र 52 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश
- 25. संपत भाई, उम्र 46 वर्ष, निवासी राजस्थान
- 26. संगीता, उम्र 48 वर्ष, निवासी राजस्थान
- 27. हीराबाई, उम्र 45 वर्ष, निवासी राजस्थान
- 28. देवेंद्र राठौर, उम्र 48 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश
- 29. मीरा, उम्र 48 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश
- 30. लक्ष्मी, उम्र 58 वर्ष, निवासी राजस्थान
- 31. शिखा, उम्र 50 वर्ष, निवासी राजस्थान
- 32. सुपिंदर राठौड़, उम्र 48 वर्ष, निवासी राजस्थान
- 33. चंदा, उम्र 58 वर्ष, निवासी राजस्थान
- 34. पार्वती, उम्र 50 वर्ष, निवासी राजस्थान
- 35. सागरलाल कुमार, उम्र 45 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश
- 36. गोविंद, उम्र 55 वर्ष, निवासी राजस्थान
- 37. सलकराम, उम्र 55 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश
- 38. इंद्रा, उम्र 57 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश
- 39. नरेंद्र सिंह पुत्र गुणश्याम सिंह, उम्र 68 वर्ष, निवासी राजस्थान
- 40. चंद्रकांत, उम्र 48 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश।
पुलिस, प्रशासन, सुरक्षा बलों तथा स्थानीय लोगों ने त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण रंगा मोड़ पर बस का अनियंत्रित होकर पलटना बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: MP Headlines

