सैलाना। गतदिवस सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल द्वारा विट्ठल माता मंदिर चौराहे पर माता के दरबार में पहुंचकर महाआरती में भाग लेकर मैं हु अभिमन्यु अभियान के तहत वहाँ पर उपस्थित जनों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि प्रशांत मांडोत एवं उनकी टीम तथा महिलाओं के द्वारा सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल का सम्मान किया।

नगर में नवरात्रि का पर्व नगर में हर्ष उल्लास व धूमधाम से मनाया जा रहा है। माँ दुर्गा की भक्ति और शक्ति के नौ दिनों के इस पर्व में पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो चुका है। नगर में हर गली मोहल्ले व मंदिरो में देवी माँ की भव्य आराधना और श्रद्धा से गूंज रहा है। नगर के कालिका माता मंदिर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आराध्ना का केंद्र है। करीब चौदह जगह माताजी की मूर्ति की स्थापना की गई है। शीतला माता मंदिर, श्रीलक्ष्मी मंदिर, विल माता मंदिर बस स्टैंड, मस्जिद चौराहा, दिलीप मार्ग बस स्टैंड चौराहा, विवेकानंद कॉलोनी, सहित अनेको स्थानों पर महिलाएं बच्चे गरबा पंडालो में गरबा खेल रही है। भक्तिमय आनंद की अनुभूति हो रही है।

विट्ठल माता पंडाल व ऐतिहासिक कालिका माता मंदिर जो शहर के मध्य स्थित है। नवरात्रि में भव्य रूप से सजा हुआ है। इस मंदिर का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व भी है। सैलाना पुलिस प्रशासन व प्रशासन ने नवरात्रि के दौरान शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। नगर के गरबा पंडालो में सुरक्षा के तहत स्कुटी पुलिस की सर्चिग भी की जा रही है।

Author: MP Headlines



