सैलाना। सृजन’ में विद्यार्थियों द्वारा रचनात्मकता के रंगों को बिखेरते हुए सीएम राइज शा. मॉडल स्कूल, सैलाना में सृजन उत्सव उत्साह और आनंद के वातावरण में मनाया गया। विद्यार्थियों द्वारा अपनी सृजनात्मक क्षमता का परिचय देते हुए माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा कविता पाठ, गायन, वादन और नृत्य की शानदार और मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। और सबसे खास बात यह रही कि अपने बच्चों की इस प्रतिभा को निहारने के लिए उनके पालक भी उपस्थित रहे… और पालकों का सीएम राइज में अध्यापन की नवीन और रोचक तकनीकों से भी परिचय करवाया गया और विविध गतिविधियों में विद्यार्थियों की उपलब्धियों को पी पी टी के माध्यम से दिखाया गया। जिसे देखकर पालक अत्यंत प्रसन्न हुए.. और सीएम राइज विद्यालयों में हो रहे नवाचारों को सराहा।

कक्षाओं में जाकर पालकों ने अपने बच्चों की अकादमिक और अहकादमिक गतिविधियों के बारे में शिक्षकों से संवाद किया।
विद्यालय के प्राचार्य गिरीश सारस्वत द्वारा सृजन कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सृजन सीख का उत्सव है। अभी तक विद्यार्थियों द्वारा क्या कुछ नया सीखा गया जो उनके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में निश्चित ही सहायक होगा उसका विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शन है.. और विद्यालय और शिक्षकों का पालकों से जुड़ाव हो इसलिए यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा अपनी कला और ज्ञान का प्रदर्शन करती हुई एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया इसमें विज्ञान से संबंधित मॉडल, विविध सामाजिक और पर्यावरण से संरक्षण से जुड़े विषयों पर सुंदर पेंटिंग से सार्थक संदेश दिया। इसके साथ ही वेस्ट मटेरियल से बनी चीजों और आर्ट एंड क्राफ्ट ने प्रदर्शनी को आकर्षित बना दिया। पुस्तकालय सृजन उत्सव भी मनाते हुए पुस्तक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अतिथि रहे अतिथियों और पालकों का स्वागत विद्यालय के अशोक सिंह गौर, ऋषिकांत देवडा, कमलेश पाटीदार, किरण देदरा, पद्मिनी डोडियार , योगेश परमार और जुझार सिंह राठौर ने किया। अनोखे अंदाज में विद्यालय के स्काउट गाइड ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया गया संचालन वैभव दुबे ने किया। आभार ऋषिकांत देवड़ा ने माना। इस अवसर पर विद्यालय के रवि जोनवेल , महेश वर्मा, सुरेश बानिया , कैलाश मकवाना, एल एन प्रजापत्, रेव सिंह वसुनिया, पूजा शर्मा, लक्ष्मी यादव, नाविस्ता अली का सराहनीय सहयोग रहा।

Author: MP Headlines



