MP Headlines

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नीलम बघेल ने माता रानी की महाआरती का लिया आशीर्वाद..

सैलाना । सैलाना अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नीलम बघेल   को धर्म और कर्म का एक साथ निर्वहन करते हुए देखा गया शुक्रवार को नगर के किर्ति विहार कालोनी में चल रहे गरबा आयोजन में समिति सदस्यों  द्वारा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी  नीलम बघेल  को  महाआरती में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। जहां पर उन्होंने पूर्ण आस्था के साथ महाआरती कर धर्म लाभ लिया।

अपने कर्म को भी निभाते हुए वहा उपस्थित महिलाओ से चर्चा करते हुए कहा कि पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, प्रत्येक जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जागरूकता हेतु विशेष जागरूकता अभियान “मैं हूं अभिमन्यु” चलाया जा रहा है। मैं हूं अभिमन्यु” अभियान के अंतर्गत लोगों को समाज में महिलाओं एवं बालक/बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर नियंत्रण, लडके/लडकियों को समान अवसर प्रदान करने, समाज के हर स्तर पर व्याप्त लिंगभेद को समाप्त करने एवं आज के पुरुष को सभ्य समाज के निर्माण हेतु रुढिवादी धारणाओं एवं पूर्वाग्रहों के चक्रव्यूह को तोड़ते हुए महिलाओं के विकास व सह-अस्तित्व का सहभागी बनाने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही पंडाल में उपस्थित महिलाओ से चर्चा करते हुए कहा कि आत्मरक्षा के लिए अभिमन्यु बनना पड़े तो पीछे मत हटना। मंदिर समिति सदस्यों द्वारा बघेल को खाटू श्याम की तस्वीर भेंट की गई। इस अवसर पर समिति के सदस्य प्रकाश पांचाल, इन्द्रपाल सिंह , राजेश शर्मा ,गजेन्द्र सिंह धर्मेंद सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थित थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *