उज्जैन। जिले में खाचरोद के करीब शुक्रवार सुबह एक कार और टैंकर की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नागदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार मृतकों में से 4 इंदौर और एक बड़नगर का रहने वाला था। सभी कार से अजमेर शरीफ से लौट रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे टैंकर से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद यातायात प्रभावित हुआ। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन से हटाया गया।

जानकारी अनुसार हादसा जावरा उज्जैन स्टेट हाइवे पर लेकोडिया और बेडावनीया के बीच स्थित पारीक पेट्रोल पंप के समीप हुआ। कार में बैठे सभी यात्री बुरी तरह से फंसे मिले जिसमे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा मृतकों को पीएम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

Author: MP Headlines



