MP Headlines

सैलाना विधानसभा के पूर्व विधायक क़द्दावर नेता हर्ष विजय गेहलोत को महासचिव पद से नवाजा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हर्ष विजय गेहलोत का स्वागत किया

भोपाल/सैलाना/रतलाम। शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने पार्टी की  मजबूती और जनकल्याण के ध्येय  को ध्यान में रखते हुए सैलाना विधानसभा के पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस महासचिव पद से नवाजा है। कांग्रेस पार्टी ने सैलाना विधानसभा के पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत को कांग्रेस पार्टी के प्रति गेहलोत  की कार्य  शैली को देखते हुए एवं पार्टी के प्रति समर्पित होने से आपको प्रदेश में महासचिव पद से सुशोभित किया गया है।

जैसे ही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को जानकारी मिली की हर्ष विजय गेहलोत को कांग्रेस महासचिव पद से नवाजा गया वैसे ही  जिले सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व सैलाना विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं गेहलोत परिवार के प्रति अपनी संवेदना रखने वालों में हर्ष की लहर दौड़ गई। देखते देखते सोशल मीडिया सहित हर्ष विजय गेहलोत को बधाइयां देने वालों का ताता लगा।

रविवार शाम 6:00 बजे युवा कांग्रेस के तत्वाधान में व सैलाना नगर सहित विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व विधायक हर्ष विजय  गहलोत के निवास पर प्रदेश महासचिव बनने पर बड़े हर्ष के साथ स्वागत सत्कार का आयोजन रखा गया इस अवसर पर समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लगभग 10 महीने के इंतजार के बाद अपनी नई टीम  की घोषणा कर दी है। इस नई टीम में 177 सदस्य शामिल हैं, जो एक बड़ी और व्यापक कार्यकारिणी है। इसमें 71 महासचिव 17 उपाध्यक्ष, 16 कार्यकारिणी सदस्य, 33 स्थाई आमंत्रित सदस्य और 40 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। ज्यादातर 50 साल से कम उम्र के कार्यकर्ताओं को नेता के रूप में स्थान मिला है वहीं वरिष्ठों के अनुभव के लाभ के लिए वरिष्ठजनो को भी सम्मानजनक प्रतिनिधित्व दिया है।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ एव दिग्विजय सिंह समेत 16 कार्यकारणी सदस्य बनाये है।16 कार्यकारी सदस्यों में सीनियर नेताओं को भी जगह दी गई है। पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मंत्री ओमकार मरकाम, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी,  पूर्व विधायक निलांशु चतुर्वेदी, मनोज चौहान और भूपेन्द्र मरावी को जगह दी गई है

17 उपाध्यक्ष, जिसमे 2 महिलाएं शामिल
जीतू पटवारी  की टीम में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह समेत 17 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसमें 2 महिलाएं हिना कांवरे और झूमा सोलंकी को जगह मिली है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *