नगर में पांच दिवसीय दीपोत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया

आज मनाई जाएगी भाई दूज

सैलाना। शनिवार को जगह जगह नगर में की गई गोवर्धन पूजा नगर में पडवी पर्व पर पशु पालकों ने अपने-अपने पशुओं को नहलाधुला कर आकर्षक रंगों के साथ सजाया गया व गौमाता को छाप लगाकर  हार फुल पहनाकर उनकी पूजान कर आशीर्वाद लिया वही गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर महिलाओं ने पूजा-अर्चना की बच्चो ने पटाखें छोडे।

रतलाम जिले सहित सैलाना नगर में पांच दिवशीय पर्व पर दिपावली के तीसरे दिन प्रात:काल से ही नगर में बच्चों से लेकर बडों तक ने अपने परिचीतों के घर पर जाकर दिपावली पर्व की एक-दूसरें को गले मिलकर और बडों के पैर छूकर पर्व की शुभकामनाएं बधाई  दी। गत वर्षो के मुकाबलें इस वर्ष भी पडवी पर दिनभर एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

MP Headlines
Author: MP Headlines