MP Headlines

रतलाम में 70 वर्ष से अधिक के वृद्धजनों के लिए आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु  सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 7 नवंबर से

रतलाम  6 नवंबर 2024 प्रदेश के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में रतलाम जिले में सभी 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस क्रम में सात दिवसीय विशेष आयुष्मान शिविर का आयोजन मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक दीनदयाल नगर रतलाम में 7 नवंबर से  प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक किया जाएगा।

रोगी कल्याण समिति सदस्य श्री हेमंत राहोरी ने बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रदान करने हेतु क्षेत्रीय पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों का विशेष सहयोग लेकर कार्ड बनाए जाएंगे। कार्ड बनाने के लिए 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को अपना आधार कार्ड एवं आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर , समग्र आईडी ( आधार से लिंक ) लेकर आना आवश्यक रहेगा। मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक दीनदयाल नगर में विशेष कर वार्ड क्रमांक 17, 18,19 एवं 20 के 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कार्ड प्राप्त करने हेतु आमंत्रित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि भारत शासन की आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत अब सभी वर्ग के 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को पात्र मान्य कर लिया गया है। आयुष्मान कार्ड बनने के बाद हितग्राहियों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक का निशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा कवच उपलब्ध कराया जाता है  जिसमें चिन्हित अस्पतालों में जाकर अपना निशुल्क उपचार प्राप्त किया जा सकता है।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आनंद चंदेलकर ने बताया कि रतलाम जिले में 70 वर्ष से अधिक आयु के  एक लाख 669 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *