मनकामेश्वर महादेव मंदिर बावड़ी मोहल्ला सैलाना पर अन्नकूट महोत्सव संपन्न

सैलाना। सैलाना नगर में अन्नकूट महोत्सव के आयोजन सतत चल रहे हैं, आज रविवार को श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर बावड़ी मोहल्ला सैलाना पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी आंवला नवमी पर विशालकाय महोत्सव मनकामेश्वर महादेव मंदिर अनकुट उत्सव समिति सैलाना द्वारा किया गया।

दोपहर पश्चात श्री मनकामेश्वर महादेव का आकर्षक फूलों से श्रंगारित किया गया था। तत्पश्चात महादेव का अभिषेक पूजन एवं महाआरती की गई,महाआरती के बाद विशालकाय महा भोजन प्रसादी का आयोजन चला जो देर रात तक चलता रहा, महादेव के दर्शन,व महा प्रसादी में सैलाना नगर के हर वर्ग से धर्म प्रेमी जनो ने इस आयोजन में सम्मलित होकर प्रशादी के साथ आँवला नवमी पर मनकामेश्वर महादेव के दर्शन का लाभ लिया। इस सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति ने नगर की हजारो धर्म प्रेमी जनता से धन्यवाद ज्ञापित किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines