MP Headlines

भगवान बिरसा मुण्डा का समाज सुधारक के रूप मे अतुलनीय योगदान:- भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय

भगवान बिरसा मुंडा

रतलाम 15 नवम्बर 2024/ भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती शुक्रवार को हर्ष उल्लास से मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस मौके पर गोपाल नगर, सागोद रोड़ स्थित उद्यान मे भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया। इस दौरान जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, क्षेत्रिय पार्षद रणजीत टांक सहित अनुज शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह देवडा, प्रवीण सोनी आदि मौजूद रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस मौके पर कहा कि भाजपा सरकार ने भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप मे मनाने का निर्णय लिया है। भगवान बिरसा मुण्डा का समाज सुधारक के रूप मे अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होने जनजातीय समाज मे अंधविश्वास , जातिभेद नशाखोरी, जातीय संघर्ष  और अन्य सामाजिक बुराईयों के खिलाफ जागरूकता फैलाई है। इसके साथ अनुयायियों को शिक्षा का महत्व समझाया और एकता से रहने का संदेश भी दिया। स्वाधीनता आंदोलन मे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उद्यान मे माल्यार्पण से पूर्व क्षेत्रवासियों ने जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का स्वागत किया |  उन्हे जन्मदिन होने से बधाई भी दी।यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने दी |
MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *