महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य केंद्र में किया फल वितरण

सैलाना। शासकीय महाविद्यालय सैलाना की रेड क्रॉस इकाई के अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना में आरोग्य लाभ ले रहे मरीजों को विद्यार्थियों ने फल वितरित किए। प्राचार्य डॉक्टर एस सी जैन के  निर्देशन एवं कार्यक्रम प्रभारी  भूपेंद्र मंडलोई के मार्गदर्शन में प्रो. आशा राजपुरोहित, श्रीमती रक्षा यादव ,डॉ मोनिका आमरे एवं विद्यार्थियों द्वारा मरीजों को  फल वितरित किए गए।

MP Headlines
Author: MP Headlines