विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन

सैलाना। आज दिनांक 25/11/24 को सैलना प्रखंड के संस्कार सप्ताह के अंतर्गत बजरंग दल द्वारा सोमवार को “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हाई सेकेंडरी स्कूल सैलाना से दौड़ का शुभारंभ बजरंगदल विभाग सयोजक विनोद शर्मा, विभाग विशेष संपर्क प्रमुख मोहित  चौब्बे, गोरक्षा प्रमुख योगेंद्र कुशवाह( मननु ) द्वारा किया गया। दौड़ हाई सेकेंडरी स्कूल सैलाना से होते हुए घंटाघर हनुमान मंदिर  पर संपन्न हुई।

रन फॉर हेल्थ इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है। सभी कार्यकर्ताओं ने नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए संकल्प लिया। जिला धर्म प्रचार प्रमुख सैलना प्रखंड के पालक कुलदीप सिराणा (बबल धबाई )बजरंग दल प्रखंड संयोजक ललित चंदेल, एवं प्रखंड एवं खंड के दायित्व वान एवं समाज जन उपस्थित रहे ।*

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
भोपाल
MP Headlines

विधायक कमलेश्वर डोडियार ने विधानसभा में सैलाना क्षेत्र के विकास को लेकर घेरा सरकार-मंत्री, तालाब निर्माण निरस्त करवाने के संबंध में सांसद अनीता नागरसिंह चौहान पर लगाया भेदभाव का आरोप

Read More »