सैलाना। हमारा संविधान हमारा , हमारे लोकतंत्र का रक्षक है। हमारा संविधान हमारे संपूर्ण प्रभुत्व लोकतंत्र गणराज्य की आत्मा है जो हमारे विभिन्न मौलिक एवं नागरिक अधिकारों का रक्षक हैं।
उक्त उद्बोधन प्रभारी प्राचार्य डॉ आर पी पाटीदार ने संविधान दिवस पर स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित संविधान दिवस पर दिया। संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। कार्यक्रम में प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें बीए प्रथम वर्ष के छात्र राकेश मईड़ा ने प्रथम व हीना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संविधान दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।
इस अवसर पर डॉ सौरभ ई लाल, डॉ अशोक रावत, डॉ बालकृष्ण चौहान, डॉ हरिओम अग्रवाल, क्रीड़ा अधिकारी रक्षा यादव , डॉ हेमलता बामनिया कार्यालयीन कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो आशा राजपुरोहित ने किया।

Author: MP Headlines



