रतलाम। बांग्लादेश में कट्टरपंथियों द्वारा अल्पसंख्यक हिंदु, ईसाई और बोध्द समाज पर किए जा रहे अत्याचार और क्रूरता के खिलाफ रतलाम में सर्व समाज का आक्रोश फूटा। सर्वसमाज द्वारा श्री कालिका माता मंदिर परिसर से रैली निकालते हुए कलेक्टोरेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा गया।
रतलाम में कालिका माता मंदिर के सामने मंच बनाया गया । जहां पर जिले के विभिन्न स्थानों के संत महात्मा विराजित थे। करीब एक घंटे तक साधु संतो ने उपस्थित नागरिकों को सम्बोधित किया और विश्व की चुनौतियों से निपटने के लिए सारे हिन्दू समाज को संगठित करने का किया। संतो ने बांग्लादेशी हिन्दुओ की रक्षा के लिए सरकार से कड़े और प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
दोपहर करीब सवा तीन बजे रैली प्रारम्भ हुई। रैली में सबसे आगे संत समुदाय चल रहा था। संत समुदाय के पीछे मातृशक्ति चल रही थी और उनके पीछे वरिष्ठ नागरिक चल रहे थे। इनके पीछे हज़ारो युवाओ की टोलिया हाथो में बैनर और नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। पोस्टर और बैनरो पर बांग्लादेशी हिन्दुओं को सुरक्षा देने के नारे लिखे हुए थे। रैली में शामिल युवाओ की टोलिया जय श्री राम और हिन्दुओ की एकता के नारे लगा रहे थे।
रैली के संयोजक राजेश कटारिया ने संबोधित करते हुए कहा कि बांग्लादेश में छात्र आंदोलन को षडयंत्र पूर्वक हिंसात्मक रूप दिया गया तथा हिंदुओं पर अत्याचार का सुनियोजित रूप दिया । वहां के सर्व हिंदू समाज के साथ पूरा भारतीय समाज खड़ा है।
सीए सोनाली दीदी जैन ने कहा की बांग्लादेश में पिछले कुछ माह से लगातार ही हिंसात्मक घटनाएं हो रही है। मानवताओं को द्रवित करने वाली यह घटनाएं रोकने हेतु वहां के अल्पसंख्यक समाज के साथ पूरा भारतीय समाज उपस्थित है।
संस्कार ऋषि पं. दिनेश जी व्यास निलकंठधाम घटवास ने कहा कि भारतीय संस्कृति “वसुधैव कुटुंबकम” की संस्कृति है। पूरे विश्व के लोग हमारे भाई-बहन हैं परंतु कुछ लोग मानवता को नष्ट करने का दुष्विचार लेकर निरीह लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं। इसके लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा कि सभी को संगठित रहना है। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।

कार्यक्रम में ये थे मंचासीन
उपस्थित जन समुदाय को आशीष देने हेतु मंच पर दंडी स्वामी अत्यानंद जी सरस्वती(श्रृंगेरी मठ,परम पूज्य स्वामी देव स्वरूप जी महाराज (अखण्डज्ञान आश्रम ),परम पूज्य स्वामी 1008 आनंद गिरि जी महाराज(अड़वानिया), ज्ञानी हंसराज सिंह गुरूद्वारा दुख निवारण साहेब जावरा,परम पूज्य स्वामी नील भारती जी महाराज (दत्त अखाड़स्व, रम स्वामी शिवानंद जी महाराज शक्तिपीठ सुजालपुर परम स्वामी योगेश नाथ जी जेठाना,परम स्वामी सुजानानंद जी महाराज अखंड ज्ञान आश्रम,परम राज राजेश्वरी माता पीतांबरा शक्ति पीठ,महर्षि संजय शिवशंकर दवे(वैदिक जागृति पीठ),परम ईस्कोन प्रभू जी महाराज,आदरणीय सविता दीदी (ब्रह्मकुमारी आश्रम),परम पूज्य स्वामी मनोज जी स्वामी (मांगल्य मंदिर),स्वामी सौरभ जी महाराज,आचार्य महेशानंद जी महाराज,आचार्य अशोक जी वशिष्ठ महाराज,आचार्य चेतन जी शर्मा,स्वामी अभिषेक गिरी जी महाराज विराजित रहे।
इन्होंने दिया ज्ञापन
कलेक्टोरेट में ज्ञापन का वाचन मनोज सगरवंशी ने किया तथा समाज के वरिष्ठजन राजेश कटारिया, सतीश त्रिपाठी, मांगी लाल खराडी,संजय व्यास, कंवलजीत सिंह मक्कड, अनुज छाजेड,ममता भंडारी, सुनिता छाजेड, सोनाली जैन, सुरेश वर्मा, मोहन मुरलीवाला, विजय खरे, हरिनारायण जाटव, विम्पी छाबड़ा, कैलाश देवदा, अमृत पटेल, रामेश्वर पाटिदार के नेतृत्व में कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सोपा गया। कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार के विकास शैवाल व आभार समस्त हिंदू समाज ने माना।
ये जन प्रतिनिधि थे शामिल
रैली में केबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप,आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,जिला महामंत्री निर्मल कटारिया,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, आरएसएस के सुरेंद्र सुरेका,वीरेंद्र वांफगांवकर,गुमान नाहर, सुरेंद्र सिंह भामरा,पूर्व महापौर डाक्टर सुनीता यार्दे,भाजपा नेता बजरंग पुरोहित,जावरा के भाजपा नेता अभय कोठारी जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राजीव उबी,पूर्व अध्यक्ष दशरथ पाटीदार,संतोष त्रिपाठी ,अनिल सारस्वत,जेपी भट्ट समेत अनेक अभिभाषकों, अनेक पार्षद और विभिन्न संगठनो के पदाधिकारी शामिल हुए। रैली में बड़ी संख्या में डॉक्टर्स,और बुद्धिजीवी गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

Author: MP Headlines