सैलाना। गत दिवस हुए भाजपा मंडल अध्यक्षों के चुनाव में सैलाना भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए पंकज राठौर को सैलाना मंडल अध्यक्ष बनने पर भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ी। राठौर के सरल सोम्यता को देखते हुए सैलाना भाजपा संगठन के कद्दावर नेताओं की सहमति से पंकज राठौर का नाम संगठन के वरिष्ठजनों तक पहुँचाया गया था। ठीक वैसा ही हुआ। वही पंकज राठौर संघ संगठन से भी तालुक रखते है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष के पद के लिए रवि चंडालिया, ललित कसेरा, सौरभ राका, यूवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुकूल सोनी, जैसे कई युवा नेता दौड़ में थे। सैलाना नगर के भाजपा के कगद्दार नेताओं को पहले से ही ज्ञात था कि पंकज राठौर बनेंगे मंडल अध्यक्ष हुआ भी वही पंकज राठौर के पक्ष में लामबंदी की और उनकी बनाई रणनीति से पंकज राठौर अध्यक्ष बनाए गए।
राठौर के अध्यक्ष बनने पर सभी नेताओं ने श्रीमती क्रांति जोशी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सैलाना सहित सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर द्वारा अध्यक्ष पद पर सुशोभित होने के बाद राठौर ने भाजपा के उच्च संगठन के पदाधिकारीयो रतलाम जिले के मंत्री चैतन्य काश्यप,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा नेत्री क्रांति जोशी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़ सहित सभी का आदरपूर्वक सहयोग के लिए साधुवाद व धन्यवाद ज्ञापित किया, व कहा की आपके उच्च मार्गदर्शन की बात भी कही। राठौर के इस पद को प्राप्त करने के बाद ईस्ट मित्रों द्वारा बधाइयां देने का दौर चल रहा है।

Author: MP Headlines



