सैलाना। नरेंद्र मोदी विचार मंच मुख्य शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य की सहमति एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सांखला की अनुशंसा पर प्रदेश संगठन महामंत्री हिम्मत परिहार एंव जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान के आदेश पर जिला प्रभारी राकेश निगम की सहमति से राजेश शर्मा को सैलाना मंडल अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। राजेश शर्मा की सैलाना मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर ईष्ट मित्रों ने बधाई दी। राजेश शर्मा ने नरेंद्र मोदी विचार मंच के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Author: MP Headlines



