सरवन कोल पूरा में मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं का आयोजन किया गया

सैलाना। सरवन समीप ग्राम कोल पूरा में मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, अनुसूचित जनजातीय मोर्चा जिला अध्यक्ष शंभू सिंह गणावा, भारतीय जनता पार्टी सरवन बैडदा मंडल अध्यक्ष भेरू सिंह निनामा ने माँ सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में सरवन बैडदा मंडल अध्यक्ष भेरू सिंह निनामा ने क्षेत्रीय भाषा में मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीण जनों को जानकारी दी। इस अवसर पर कर्मचारी एवं भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और महिला उपस्थित रही !

MP Headlines
Author: MP Headlines