MP Headlines

ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि दो मिनिट मोन धारण भी किया

सैलाना। आर्थिक सुधारों के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहनसिंह के निधन पर ब्लॉक कोंग्रेस कमेटी सैलाना द्वारा पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत निवास पर कांग्रेस जनों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने सर्वप्रथम डॉ सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया और अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ सिंह का आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है एक समय पूरे विश्व मे मंदी आई थी तब भी भारत मे कहि इसका कोई असर नही हुआ था। ये सब हमारे पूर्व प्रधानमंत्री जो अर्थशास्त्री भी थे मनरेगा जैसी योजना देश मे लागू कर करोड़ो लोगो को रोजगार की गारंटी दी। 

गेहलोत ने इस अवसर पर समाधि स्थल को लेकर केंद्र सरकार के रवैये की भी निंदा करते हुए कहा की सभी पूर्व प्रधानमंत्री की अंत्येष्टि जहां हुई वही ये भी होना थी। मनमोहन सिंह जी के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और उनके योगदान को याद किया डॉ मनमोहन सिंह जी का नेतृत्व भारत के लिए विकास और प्रगति का प्रतीक रहा उनकी सादगी और दूरदर्शिका ने देश को नहीं ऊंचाइयों तक पहुंचाया डॉक्टर मनमोहन सिंह जी का योगदान भारतीय राजनीति और समाज के लिए प्रेरणादायक है। डॉ मनमोहन सिंह जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस जनों द्वारा 2 मिनट का मोन धारण किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, वरिष्ठ नेता जगदीश कुमावत, राधेश्याम पाटीदार, गिरधारीलाल पाटीदार, परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला, पार्षद रामप्रसाद चंदेल, मंगलेश कसेरा, पार्षद प्रतिनिधि बद्रीलाल काग, राजेश पाटीदार, जीतेंद्र सिंह राठौर, पप्पन पठान, गोपाल कुमावत, हनी गेहलोत, सलीम जीजा, मनोज भंडारी, दिलीप कुमावत,धनसुख सुराना, विमल मांडोत, अजय परिहार, सुनील चंडालिया, संजय मांडोत, हेमंत कुमावत, बाबूलाल चंडालिया, कांतिलाल काग, राजेश पाटीदार, इरफान पठान, छगन भगोरा, वल्लभदास बैरागी, महेश सोलंकी, अनीश खान, मानसिंह कतीजा, गिरधारी काग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp