राजेश सियाल सैलाना श्री संघ के अध्यक्ष मनोनीत

सैलाना। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की साधारण सभा श्री संघ के वरिष्ठ  कांतिलाल संघवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा का प्रारंभ नवकार महामंत्र के जाप से हुआ। श्री संघ के अध्यक्ष करुणजी संघवी का कार्यकाल पूर्ण होने पर नवीन अध्यक्ष का चयन किया गया। सर्वानुमति से  राजेश सियाल को श्री संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पूर्व अध्यक्ष संघवी ने अपने कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए सभी का आभार  माना।  वही नवीन अध्यक्ष  राजेश सियाल ने अपने चयन के प्रति सभी के प्रति हृदय से आभार माना।

MP Headlines
Author: MP Headlines