सैलाना। नगर में विकराल रूप लेती अनियंत्रित वाहन दुर्घटनाएं हर दिन हर चौराहा पर घटित हो रही है। आज भी सदर बाजार में सैलाना नगर के कपड़ा व्यवसाय विजय कुमार संघवी रोज की तरह सुबह अपने घर से मंदिर दर्शन के लिए निकले, और अनियंत्रित वाहन चालक द्वारा उन्हें अपना शिकार बनाया जबकि वह रोड से काफी साइड में चल रहे थे, जिन्हें सर पर गंभीर चोट लगने से चार टांके भी आए, व हाथ पैरों में जरक आई, इसी तरह पूरे नगर में आये दिन बेक़सूर पैदल चलने वाले शिकार हो चुके है।

नगर सहित दिलीप मार्ग, जुनावास क्षेत्र में भी रोज ऐसे सैकड़ो दो पहिया वाहन चालक निकलते रहते है। वार्ड के रहवासी इन वाहन चालकों से काफी परेशान हो चूके है। कई बार शिकायत भी की लेकिन कुछ नही हुआ। कुछ लोग तो अपने हाथ पैर भी तुडवा चूके है। रफ्तार पर अंकुश जरूरी है। अन्यथा कभी गंभीर हादसा हो सकता है। कुछ वाहन चालक स्पीड ब्रेकर पर भी अपनी गाड़ी धीमी नही करते हुए निकलते हैं। प्रशासन को इस पर तत्काल संज्ञान में लेते हुए उचित कार्यवाही आरंभ करनी चाहिए।
सैलाना पुलिस थाना एवं प्रशासन द्वारा हर बार शांति समिति की बैठक में अनियंत्रित बाइक का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाता है किन्तु आश्वासन के अलावा आज तक कोई कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई। शांति समिति की बैठक में नगर के प्रमुख मार्ग पर दोनों साइड पर सफेद पट्टी डालने की बात नगर के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी आदेशित किया गया। मगर उस पर भी आज तक अमल नहीं हुआ है। ऐसा लगता है कि प्रशासन किसी और गंभीर बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। नगर के नागरिकों का प्रमुख मुद्दा है अनियंत्रित फुल स्पीड से बाइकर्स नगर में गुजरते हैं इन पर तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए।

Author: MP Headlines



