रतलाम। जिले की नगर परिषद नामली के वार्ड 5 के पार्षद प्रतिनिधि बंटी डाबी ने अपने वार्डवासियों की सेवा के लिए एक अनुकरणीय कार्य किया है। जिले में लगातार हो रही चोरीयों को देखते हुए रात में गश्त लगाकर वार्डवासियों की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को पूरा किया है। नामली में भी लगातार चौरो से परेशान एक मात्र जन प्रतिनिधि बंटी डाबी जिनके द्वारा अपने वार्ड की जनता के लिए गश्त करते हुए देखा गया। वाकई नामली नगर को ऐसे जनप्रतिनिधी मिलना चाहिए जो इतनी फिक्र करता हो। कड़कड़ाती ठंड के मौसम में जो जनता के लिए सदेव तैयार रहता है।
वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बंटी डाबी ने बताया कि उन्होंने अपने वार्डवासियों की सुरक्षा के लिए रात में गश्त लगाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह कार्य न केवल वार्डवासियों की सुरक्षा के लिए है, बल्कि यह समाज में एक अच्छा संदेश भी देता है कि हम अपने समुदाय की देखभाल करने के लिए तैयार हैं। उनके साथ ही जितेन्द्र सिंह भाटी भी रात्रि में गश्त में साथ दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वे विगत दिनों हुई नगर में चोरियों को लेकर चिंतित हैं, वे अपने वार्ड क्रमांक 5 की गश्त कर रहे हैं, अपने वार्ड से लगते हुए वार्ड क्रमांक 4, 6 व 7 की भी निगरानी हो रही है। एमपी हेडलाइंस की टीम से चर्चा के समय वे होली चौक में गश्त करते मिले।
वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बंटी डाबी की इस अनुकरणीय सेवा को देखते हुए, नामली नगर ही नहीं अपितु सभी स्थानों के जनप्रतिनिधियों से भी उम्मीद है कि अपने वार्डवासियों की सेवा के लिए इसी तरह के अनुकरणीय कार्य करेंगे।

वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बंटी डाबी का गश्त कर वार्ड वासियों की सुरक्षा विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं और उनके इस कार्य को अनुकरणीय बता रहे हैं।
इस अवसर पर, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने कहा, “मैं अपने वार्डवासियों की सेवा के लिए हमेशा तैयार हूं। मैं उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”
- सैलाना की बेटी विनीता लोढ़ा बनीं उप संचालकसैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर की प्रतिभाशाली बेटी विनीता लोढ़ा ने एक बार फिर सैलाना का नाम गौरवान्वित किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक संचालक के पद पर कार्यरत विनीता लोढ़ा को पदोन्नत कर उप संचालक बनाया गया है। वर्तमान में वे विदिशा में पदस्थ हैं और पदोन्नति के बाद भी…
- जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट तथा कालूखेड़ा में कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन 31जुलाई तक आमंत्रित
रतलाम 13 जुलाई 2026/ पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। रतलाम जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय, आलोट…
- भाजपा की जिला बैठक सैलाना में संपन्न हुईसैलाना।भारतीय जनता पार्टी रतलाम जिले के प्रदेश व जिला पदाधिकारी की हर महीने होने वाले कामकाजी बैठक सैलाना विधानसभा के अंतर्गत ओशीन परिसर सैलाना में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि मंदसौर संभाग प्रभारी सुरेश आर्य रहे। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर द्वारा मंचासीन अतिथियों का शाल श्रीफल…
- सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का प्राथमिकता के साथ संतुष्टिपूर्वक करें निराकरण : कलेक्टर श्रीमती सिंहविजन डॉक्यूमेंट एक सप्ताह में करें तैयार रतलाम। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर सभागार में साप्ताहिक अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी विभागों को लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करने के…
- अजाक्स भवन पर वैधानिक अधिकार स्थापित, प्रांताध्यक्ष मुकेश मौर्य के नेतृत्व में हुई प्रांतीय बैठकरतलाम। मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ (अजाक्स) के नेतृत्व एवं नवनिर्मित अजाक्स भवन के आधिपत्य को लेकर चल रहे भ्रम का सोमवार को अंत हो गया। शासन, प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में वैधानिक प्रांताध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य ने अजाक्स भवन का विधिवत आधिपत्य ग्रहण किया तथा प्रांताध्यक्ष कक्ष में विराजमान…
Author: MP Headlines
















