रतलाम। रतलाम में स्वच्छता जागरूकता रैली नगर निगम द्वारा निकाली गई। अलकापुरी चौराहा स्थित भारत माता की मूर्ति स्थित बगीचे से शहर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली गई है।

रैली में प्रशासनिक अधिकारी के अलावा नगर निगम महापौर पहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, नगर निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, समस्त जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय शामिल हुए। जगह-जगह जागरूकता रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

राम मंदिर चौराहे पर वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद श्रीमती आशा राजीव रावत, पूर्व पार्षद राजीव रावत मित्र मंडल एवं क्षेत्र वासियों द्वारा नगर निगम महापौर पहलाद पटेल, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा का पुष्पमाला एवं गुलदस्ता प्रदान कर स्वागत किया गया।

Author: MP Headlines



