सैलाना। नगर में चौपट हो चुकी यातायात व्यवस्था की कमान संभालते हुए बुधवार अल सुबह परिषद अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य मार्ग के साथ बस स्टैंड क्षेत्र का अस्थायी अतिक्रमण हटाया। जिससे यातायात नगर में सुगम हुआ।
नगर के प्रमुख मार्गों में लगातार जाम की शिकायतों के चलते नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ने बुधवार को सुबह सवेरे परिषद की टीम के साथ मुख्य मार्ग के गणेश मंदिर क्षेत्र, पैलेस चौराहा, बस स्टैंड क्षेत्र से लगने वाले जाम की स्तिथि देख व्यापारियों द्वारा किया गया अस्थायी रूप से अतिक्रमण नाली के बाहर रखी गई लोहे की जालियों को ट्राली में भरवाकर परिषद कार्यालय भिजवाया।
बता दे नगर की यातायात व्यवस्था काफी समय से लचर होते हुए बिल्कुल राम भरोसे चल रही थी। जिसको लेकर आमजन लगातार परिषद व पुलिस प्रशासन को अवगत कराते हुए जाम से मुक्ति के लिये मांग कर रहे थे। नपं अध्यक्ष श्री शुक्ला ने मुख्य मार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के बाहर ग्राहकों द्वारा अपनी बाइक खड़ी करने व यातयात जाम को लेकर शाखा प्रबंधक के सामने नाराजगी जाहिर करते हुए अलग से पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विगत शांति समिति की बैठकों में इस विषय पर कई बार प्रशासन व आमजन के बीच चर्चा हुई जिसमें एसडीएम मनीष कुमार जैन ने परिषद व पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया, मगर व्यवस्था में कोई बदलाव नही आया था।
अतिक्रमण की इस मुहिम पर पार्षद विशाल धभाई ने सोशल मीडिया पर कहा
नगर में अतिक्रमण हट रहा बहुत सराहनीय कार्य है । लेकिन जो पक्षपात हो रहा है, वो बहुत ही निंदनीय है। प्रशासन ध्यान दे जनता और जनप्रतिनिधि सब एक समान हैं। अतिक्रमण हटे तो सभी का हटे किसी का भी बाकी नहीं रहै।
अतिक्रमण की इस मुहिम पर पार्षद विशाल धभाई ने सोशल मीडिया पर कहा
नगर में अतिक्रमण हट रहा बहुत सराहनीय कार्य है लेकिन जो पक्ष पात हो रहा है, वो बहुत ही निंदनीय है प्रशासन ध्यान दे जनता और जनप्रतिनिधि सब एक समान हैं अतिक्रमण हटे तो सभी का हटे किसी का भी बाकी नहीं रहै।
- कलेक्टर अजय कटेसरिया ने तहसील शहर एवं ग्रामीण के अभिलेखागार का किया निरीक्षण
पुराने राजस्व रिकॉर्ड, मिसल, नक्शे और नामांतरण पंजी का बारीकी से किया अवलोकन; अभिलेखों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित संधारण के दिए निर्देश रतलाम। कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने सोमवार को तहसील कार्यालय शहर एवं तहसील कार्यालय ग्रामीण स्थित अभिलेखागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुराने राजस्व अभिलेखों के संधारण, रिकॉर्ड की स्थिति और अभिलेखों... - 36 साल की सेवा के बाद ड्रेसर गोपालकृष्ण पाठक सेवानिवृत्त, सीएचसी सैलाना में हुआ भावभीना सम्मान
चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने पुष्पमाला, शॉल-श्रीफल से किया सम्मान; सहकर्मियों ने सेवाभाव और सरल व्यवहार को किया याद सैलाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सैलाना की स्टोर शाखा में ड्रेसर के पद पर सेवाएं दे रहे गोपालकृष्ण पाठक 36 वर्षों की शासकीय सेवा पूर्ण कर सोमवार को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर सीएचसी परिसर में सम्मान... - सैलाना आज से सतदिन तक गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणी, ‘ज्ञान गंगा महोत्सव’ का होगा आयोजन
सैलाना। धर्म, अध्यात्म और संस्कारों की नगरी सैलाना में श्रीमद्भागवत कथा के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। सकल पंच पाटीदार समाज सैलाना के तत्वावधान में ‘श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान गंगा महोत्सव’ का आयोजन 1 सितंबर से 7 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के... - चोरी के बाद जनप्रतिनिधि की तत्परता, महज 3 घंटे में चौराहे पर लगे CCTV कैमरे
सैलाना में सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता के बीच पार्षद प्रतिनिधि प्रशांत मांडोत ने दिखाई सक्रियता, अब संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर सैलाना। वार्ड क्रमांक 3 में गत रात्रि हुई चोरी की घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई। घटना के बाद रहवासियों ने प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर... - सैलाना में एक ही रात चोरों का आतंक: पांच जगह टूटे ताले, लाखों के जेवर और 40 हजार नकद ले गए बदमाश
जूनावास से दरगाह रोड और कुमावत मोहल्ले तक वारदातें; औजार लेकर घूमते दिखे संदिग्ध, सीसीटीवी में कैद हुई गतिविधियां सैलाना। सैलाना नगर में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात चोरों ने लगातार कई स्थानों को निशाना बनाकर पुलिस और नगरवासियों की चिंता बढ़ा दी। जूनावास से लेकर दरगाह रोड और कुमावत मोहल्ले तक करीब पांच स्थानों पर...
Author: MP Headlines






