सैलाना। वनमंडलाधिकारी नरेश कुमार दोहरे के निर्देशन में वनमण्डल रतलाम की रेंज सैलाना अंतर्गत ईको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा संचालित अनुभूति केम्प एवं सहजागरूकता शिविर वर्ष 2024-25 को आयोजन आज दिनांक 9 जनवरी को केक्टस ईको गार्डन सैलाना में आयोजित किया गया, जिसमें शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय सैलाना के 126 छात्राओं ने उत्साह पुर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का प्रारंभ ओम उच्चारण के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रवासी पक्षियों बाघ, तेन्दूओं एवं शाकाहारी जीवों की पर्यावरण में अनिवार्यता एवं महत्वता को जाना। कार्यक्रम के दौरान चित्रलेखा, मौखिक प्रश्नोत्तरी एवं छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिये कविताएं, संगीत एवं अभिनय प्रस्तुत किये, जिसके लिये उन्हे पुरूकृत किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मनीष जैन एस.डी.एम. सैलाना, राधा मंहत एस.डी.एम. रतलाम, आर्ची हरीत एस.डी.एम. ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने विचार व्यक्त किये। सीमासिंह वनपरिक्षेत्राधिकारी सैलाना द्वारा अनुभूति में स्कुल छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं सर्वधन में जनसहयोग एवं जागरूकता की अनिवार्यता पर उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन वनरक्षक रमेश पन्नु, लखनसिंह सिसोदिया ने किया।

डिप्टी रेंजर गजराजसिंह डोडिया, रघुवीरसिंह चुण्डावत, सोकसिंह डांगी, तेजपाल शर्मा एवं वनरक्षक राकेश डिण्डोर, पप्पुसिंह देवडा, रवि शर्मा, महेन्द्रसिंह डोडिया, शिप्रपतापसिंह शक्तावत, हरीश मिस्त्री एवं जितेन्द्र जटिया का विशेष योगदान रहा एवं वनपाल नारायण कटारा ने आगंतुओ का आभार व्यक्त किया।
- महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा की बेहतर सेवाओं से होगा सर्वांगीण विकास : मंत्री चेतन्य काश्यपसेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन उत्सव आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान रतलाम, 27 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप रहे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं,…
- खेत पर पहुंचे कलेक्टर, खाट पर बैठकर किसान और बच्चों संग खाए भुट्टे
ड्रैगन फ्रूट की जैविक खेती का किया अवलोकन, कृषक के नवाचार और मेहनत की सराहना रतलाम। कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने सैलाना क्षेत्र के कृषक श्री शुभम पाटीदार के खेत पर पहुंचकर जैविक पद्धति से की जा रही ड्रैगन फ्रूट की खेती का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कृषक से खेती की तकनीक, उत्पादन, लागत… - सैलाना में जनसंवाद, जनसुनवाई एवं उद्यमी संवाद आयोजितकलेक्टर कटेसरिया ने मौके पर सुनी नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश रतलाम/सैलाना, 26 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शनिवार को मंडी प्रांगण सैलाना में जनसंवाद, जनसुनवाई एवं उद्यमी संवाद आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया, जिला अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आम नागरिकों की समस्याएं मौके पर सुनीं…
- स्वास्थ्य विभाग के कार्य असंतोषजनक, सीएमएचओ तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें : कलेक्टर कटेसरियासैलाना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सांदीपनि विद्यालय और कन्या शिक्षा परिसर का किया निरीक्षण रतलाम/सैलाना, 26 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने शनिवार को सैलाना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जनजातीय कार्य विभाग के सांदीपनि विद्यालय तथा शासकीय कन्या शिक्षा परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत…
- केदारेश्वर घाट की झाड़ियों में मिला नवजात, रोने की आवाज सुन राहगीरों ने बचाया
रतलाम। रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र में सरवन मार्ग स्थित केदारेश्वर घाट के पास गुरुवार शाम झाड़ियों में एक नवजात शिशु जीवित अवस्था में मिला। झाड़ियों से रोने की आवाज सुनकर राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर मासूम को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, केदारेश्वर घाट के समीप कुछ राहगीर…
Author: MP Headlines


