तैयारी : आगामी 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के तहत बैठक आयोजित

सैलाना। गुरुवार को जनपद पंचायत सभागृह में सैलाना अनुविभागीय अधिकारी मनीष कुमार जैन द्वारा आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में नगर के गणमान्य नगर, शासकीय विभाग के प्रमुखो की बैठक ली।

बैठक में गणतंत्र दिवस पर्व के कार्यक्रम स्थल, प्रभात फेरी, शासकीय कार्यालयों में भी तिरंगा ध्वज फहराना सभी शासकीय कार्यालयों में 26 जनवरी के एक दिन पूर्व कार्यालयो को विद्युत सज्जा से सभी विभागों को सजाना, स्कुल मे मिठाई वितरण, वही गणतंत्र दिवस पर (26 जनवरी) पर सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम नगर के ही शासकीय बालक उत्कृष्ट स्कूल में किया जाएगा। एसडीएम मनीष कुमार जैन ने सभी विभागों को अपनी अपनी जिम्मेदारियां सौंपी।

इस दौरान एसडीओपी नीलम बघेल, तहसीलदार कैलाश कन्नौज, मंडी सचिव आर वसुनिया, नगर परिषद सीएमओ मनोज शर्मा, पंचायत इंस्पेक्टर सुन्दर खन्ना सहीत अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines