रतलाम। राजस्व अधिकारी कर्मचारियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने की घटना के विरोध में 03 दिन के सामूहिक अवकाश पर मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ को प्रांतीय पटवारी संघ जिला रतलाम ने अपना नैतिक समर्थन दिया है।
उल्लेखनीय कि पिछले कुछ समय से प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री द्वारा सार्वजनिक मंचों से राजस्व अधिकारियों एवं पटवारी के प्रति और अमर्यादित अशोभनीय टिप्पणियां करते हुए जनता के बीच छवि धूमील की जा रही है इनकी अपमानजनक टिप्पणियों से समूचा राजस्व संवर्ग आक्रोशित है। मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे हैं राजस्व महा अभियान मे 0.1 ,0.2, 0.3 मुख्यमंत्री जन कल्याण कार्यक्रम को सफल बनाने में रात दिन जुटे रहने वाले राजस्व कर्मचारियों का मनोबल टूटने लगा है।
प्रांतीय पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार ने बताया की राजस्व विभाग की सभी सेवाएं ऑनलाइन हो चुके हैं और उनमें आवेदन से लेकर आदेश पारित होने तक एवं अभिलेख में अमल दरामद तक की कार्यवाही की समय सीमा निश्चित है और आम जनता को इनका लाभ भी मिल रहा है। इन नये सॉफ्टवेयर में आ रही समस्याओं से कई नामांतरण अटके पड़े है। जिसके लिए जिम्मेदार निजी कंपनी पर कार्यवाही के बजाय पटवारी को दोषी ठहरा कर उच्च अधिकारी प्रदेश के मुखिया तक सही जानकारी नही पहुँचने देते है। जनप्रतिनिधियों द्वारा सार्वजनिक मंचों से जनता के बीच अपनी झूठी वाहवाही लूटने के इरादे से लगातार अधिकारियों एवं कर्मचारियों विशेष कर पटवारी को अपमानित किया जा रहा है जबकि प्रदेश के मुखिया सार्वजनिक मंचों से अनेक बार पटवारी को *कलेक्टर का बाप* तो कभी राजस्व मंत्री को *पटवारीयो का दुश्मन* या *अटवारी पटवारी* कहकर अपमानित करते आए हैं उनकी इस प्रकार की लगातार अपमानजनक टिप्पणियों से पूरे राजस्व संवर्ग के कर्मचारी आहत हैं।
अपने स्वाभिमान व आत्म सम्मान की रक्षा के लिए आंदोलन कर रहे मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ को प्रांतीय पटवारी संघ जिला रतलाम द्वारा व मध्य प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह मालवीय ने भी अपने संगठन की और से नैतिक समर्थन दिया गया है। हम उनकी मांगों का पूर्ण समर्थन करते हैं।

Author: MP Headlines



