निर्दयी माँ ने पाप को छुपाने कड़कड़ाती ठंड में कलेजे के टुकड़े को फैंका, सकरावदा में मिला भ्रूण

सैलाना। कोई मां अपने कलेजे के टुकड़े को किस तरह अपना पाप छुपाने के लिए निर्दयी होकर कड़कड़ाती ठंड में फैक सकती है। उसका ताजा उदाहरण समीप गांव सकरावदा में मंगलवार सुबह देखने को मिला। घटना को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया।

सैलाना क्षेत्र के समीप गांव सकरावदा में उस समय सनसनी फेल गयी। सकरावदा के चौकीदार तोताराम सुबह अपने खेत देखने गया। देखा कि खेत की मेड पर लाल कपड़े में लपेटा कुछ दिखाई दे रहा है, नजदीक जाकर देखा तो  भ्रूण लपेटे हुए था। यह देख कर चौकीदार तोताराम स्तब्ध रह गया।


तोलाराम ने तुरंत सैलाना थाने पर फोन लगाकर उक्त घटना की जानकारी देकर बताया कि सकरावदा मेन रोड़ से आधा किलोमीटर दुर मेरे गेहूं के खेत की मेड पर यह घटना घटित हुई। सूचना पाकर थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह खलाटे ने एएसआई हितेंद्र सिंह परिहार, आरक्षक मनीष खराडी व भरत अलाव को भेजा। पुलिस ने वहा जाकर दोनो बाल भ्रूण को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये। यहा पर पुलिस पीएम करवाने के लिए डाक्टर जितेंद्र सिंह रायकवार को अवगत करवाया डाक्टर रायकवार ने पुलिस को मेडिकल कॉलेज ले जाने की बात कही।

डाक्टर रायकवार ने बताया कि इनके डीएनए के सेम्पल लेने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उचित व्यवस्था नहीं है। इसलिए इनको मेडिकल कॉलेज भेजने की सलाह दी। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की। लेकिन उक्त घटना से क्षेत्र मे सनसनी फेल गयी।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp