सरवन में श्री राम वर्षगाठ की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

सैलाना। सरवन में श्री राम वर्षगाठ ऐतिहासिक दिवस के अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा और संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में साध्वी परम पूजनीय सीता बहन (वन देवी) की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें उन्हें सुसज्जित रथ में विराजमान किया गया।

शोभा यात्रा में ढोल-धमाकों, डीजे और आतिशबाजी के साथ सैकड़ों ग्रामवासियों ने भाग लिया। जगह-जगह पर शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया और पुष्प वर्षा भी की गई। इस आयोजन में सरवन के वरिष्ठ जन, कार्यकर्ता, श्री राम प्रभात फेरी मंडल और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सात दिवसीय कथा आयोजन को सफल बनाने में उनका योगदान अतुलनीय रहा।

शोभा यात्रा के दौरान सरवन पुलिस थाना प्रभारी और थाना स्टाफ मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजन को सुरक्षित और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

MP Headlines
Author: MP Headlines