विद्यार्थियों को निः शुल्क स्कूटी का वितरण, जनपद अध्यक्ष चारेल ने कहा योजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, अपने जीवन में आगे बढ़े और अपने लक्ष्य प्राप्त करें

सैलाना। सीएम राइज शा. मॉडल स्कूल, सैलाना के सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को शासन की निःशुल्क स्कूटी वितरण योजना के अंतर्गत  स्कूटी प्रदान की गयी।  जिसके अंतर्गत 12 वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के कला संकाय के विद्यार्थी तनिषा पडियार और अतुल निनामा द्वारा सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर सैलाना जनपद अध्यक्ष श्रीमती कैलाशी बाई चारेल द्वारा विद्यालय में आयोजित समारोह में स्कूटी प्रदान की गयी।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे जीवन में आगे बढ़े और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर माता पिता, विद्यालय, समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करें। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य गिरीश सारस्वत द्वारा निःशुल्क स्कूटी प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है और इनसे अन्य विद्यार्थियों को भी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन विद्यालय के अकादमिक समन्वयक वैभव दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अशोकसिंह गौर, जुझारसिंह राठौर, ऋषिकांत देवड़ा सहित सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines